ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूपेश बघेल सरकार का एक साल, बड़े वादे लेकर सत्ता में आई कांग्रेस रही कितनी बेमिसाल?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भूपेश बघेल सरकार का एक साल, बड़े वादे लेकर सत्ता में आई कांग्रेस रही कितनी बेमिसाल?

By @dmin
Published: December 17, 2019
Share
SHARE

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कांग्रेस (Congress) ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में 15 सालों से काबिज रमन सरकार को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में सरकार अब अपना एक साल पूरा कर चुकी है. एक साल पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपने दो सहयोगियों टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) और ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) के साथ शपथ ली थी. इसके कुछ घंटे के भीतर ही सरकार ने तीन बड़े फैसले लिए थे. इसमें से दो धान खरीद और कर्ज माफी सीधे किसानों से जुड़े थे. इन फैसलों ने इस बात का स्पष्ट संकेत दे दिया था कि सरकार का फोकस गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ज्यादा रहने वाला है. एक साल के भीतर ही सरकार ने एक-एक कर जन घोषणा पत्र (Manifesto) के कई वादे पूरे कर दिए. लेकिन किसानों की ऋण माफी, ढाई हजार रुपए धान का समर्थन मूल्य, शराबबंदी जैसे कुछ वादे अभी भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है.

विपक्ष ने लगाया नाकामी का आरोप

भूपेश सरकार के कार्यकाल को 1 साल का ही वक्त हुआ है. लेकिन विपक्ष ने सरकार को पूरी तरह से नाकाम बताते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी है. शराबबंदी और 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर ठगने का आरोप लगाया है. इस मसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former CM Dr. Raman Singh) ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे वो सारे वादे अधूरे रह गए. वादों के हिसाब का कोई काम नहीं हुआ न तो फंड मिला. कांग्रेस पूरी तरह से असफल रही है.

तो वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Aggarwal) का कहना है कि कांग्रेस सरकार का एक साल पूरी तरह नाकारा साबित हुआ है. शहरों का विकास हुआ ही नहीं है. बीजेपी (BJP) सरकार को दौरान दो पैसे नगरीय निकायों के लिए भेजे गए थे कांग्रेस सरकार ने उस भी वापस ले लिया है.


कांग्रेस ने कहा- वादे किए पूरे

इधर कांग्रेस (Congress) के संचार विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी की दलील है कि चुनाव से पहले किये गये वादे 5 साल में पूरे करने के लिए थे जिनमें से भूपेश सरकार ने ज्यादातर वादों को पूरा किया है. जबकि बीजेपी ने प्रदेश में सरकार रहते हुए जनता को धोखा दिया.

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना, सीएम बघेल ने दिए निर्देश
एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली में डॉक्टर्स डे पर भव्य सम्मान समारोह… कोरोना की पहली लहर से ही एस आर हॉस्पिटल की विश्वनियता कायम… 250 से अधिक कारोना वारियर्स का किया गया सम्मान
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए सर्वाधिक 14516 नए मामले, 375 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री बघेल आज राजधानी में 18वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस व आभार सम्मेलन में होंगे शामिल
कोरोना संकट काल की स्याह तस्वीर: संक्रमित बेटे की लाश के पास बिलखती रही मां, रिश्तेदारों ने फेरा मुंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Rafale fighter aircraft will be formally inducted into the Indian Air Force fleet tomorrow भारत आने से पहले यूएई में होगा राफेल का ‘हीट टेस्ट’
Next Article मनरेगा में छत्तीसगढ़ का उम्दा प्रदर्शन, मिले 7 पुरस्कार, इन पंचायतों का हुआ चयन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?