ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई का सबसे सुंदर अंडरपास बनकर तैयार, दिवारों परआकर्षक चित्रकारी… तस्वीरों में देखें अंडरपास का आकर्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई का सबसे सुंदर अंडरपास बनकर तैयार, दिवारों परआकर्षक चित्रकारी… तस्वीरों में देखें अंडरपास का आकर्षण

By Mohan Rao
Published: May 12, 2024
Share
सुपेला अंडरब्रिज
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला भिलाई में रेलवे का सबसे सुदर अंडरपास बनकर तैयार है। इसे सबसे सुंदर अंडरपास इसलिए भी कहा जा रहा है कि क्योंकि यह बना ही कुछ इस तरह है। सुपेला की सीधा और टाउनशिप की ओर वाई आकार में इसका निर्माण किया गया है। अंदर की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी की गई जो कि लोगों को स्वत: ही अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। दीवारों पर अभयारण्य व तारामंडल की आकर्षक चित्रकारी की गई है जो कि काफी आकर्षक दिख रही है। अब लोगों को इस ब्रिज के खुलने का इंतजार है।

बता दें रेलवे द्वारा सुपेला रेलवे क्रासिंग को बंद कर इसकी जगह अंडरपास का निर्माण कराया है। अगस्त 2022 में अंडरपास का निर्माण शुरू किया गया। 20 माह में अंडरपास का निर्माण लगभग पूरा हो गया। इस अण्डरपास को 1 मई से आवाजाही के लिए खोले जाने की तैयारी थी। लेकिन समय पर काम पूरा नहीं होने से अब 15 मई के बाद की डेडलाइन दी गई है। इसके लिए शेष बचे काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 15 मई के बाद इस अंडरपास को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

दूसरे अंडरपास से बेहतर निर्माण
सुपेला अंडरपास को भिलाई के दूसरे अंडरपास से काफी अलग बनाया गया है। अंडरपास के भीतरी दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियां काफी मनमोहक बन पड़े हैं। रेल पटरी के ठीक नीचे की दोनों भीतरी दीवारों पर डिजिटल कलर पेंटिंग से तारामंडल बनाया गया है। वहीं टाउनशिप के ओर की दीवारों पर पेड़ पौधों के बीच हिरण और सांभर के चित्र अभ्यारण्य का अहसास करा रहे हैं। इस अंडरपास से आवाजाही शुरू होने पर लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस अंडरपास के शुरू हो जाने से चंद्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अण्डरब्रिज से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

15 मई तक पूरा होगा बिजली का काम
वर्तमान में अंडरपास के निर्माण कार्य को फाइनल टच दिया जा रहा है। बिजली का काम 15 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टाउनशिप की ओर बिजली वायरिंग और लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं सुपेला घड़ी चौक की ओर लाइट लगाने का काम 15 मई तक पूरा करने का समय संबंधित ठेका कंपनी को दिया गया है। इसके साथ ही रेल पटरी के समानांतर गुजरने वाली बरसाती नाले पर मजबूत चेम्बर बनाकर ह्यूम पाइप बिछाए जाने से बारिश के मौसम में दिक्कत की आशंका नहीं रहेगी। यही नहीं अंडारपास के नीचे बरसाती पानी के निकासी हेतु बनाए गए जालीदार ड्रेनेज सिस्टम की गहराई और चौड़ाई ठीक ठाक रहने से बारिश के दिनों में पानी भरने की समस्या नहीं आने की संभावना है।

रूटीन हेल्थ चेकअप करवाना क्यों जरूरी है? जानिए यह 5 कारण…
Big news : ट्रेनों की लेटलतीफी व रद्द होने पर सीएम बघेल नाराज, पीएम मोदी को पत्र लिख कह दी यह बात
रोजगार की मांग को लेकरी प्रदर्शन: अयोध्या पहुंचे मो शाहिद बेरोजगारों की ताली थाली कार्यक्रम में हुए शामिल
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
पर्यावरण मित्र मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, कचरा साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 208 # 12 May 2024
Next Article CG Breaking : आरक्षक ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल… पिता भी है पुलिस कर्मी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?