ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाईयन्स ने किया भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान, अर्जुन रथ परिसर में 100 फीट की बनाई पेंटिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाईयन्स ने किया भारतीय सेना के शौर्य का सम्मान, अर्जुन रथ परिसर में 100 फीट की बनाई पेंटिंग

By Mohan Rao
Published: May 12, 2025
Share
भिलाई के कलाकारों ने बनाई 100 की पेटिंग
SHARE

भिलाई के कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, लोगों ने रुककर किया लगाए नारे

भिलाई। पहलगाम हमले के बाद भारत पाक तनाव और उसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान की जमीन हिला दी। चार दिन में पाकिस्तान पस्त हो गया और सीजफायर की गुहार लगाई। सीज फायर के बाद भी सेना सतर्क व मुस्तैद है। भिलाई के लोगों ने भी भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देते हुए उन्हें नमन किया। भारतीय सेना के सम्मान में सिविक सेंटर कृष्ण-अर्जुन रथ परिसर में 100 फीट लंबी पेन्टिंग का निर्माण किया गया।

भिलाई के कलाकारों ने सेना के जवानों को देश का सच्चा हीरो निरूपित करते हुए तिरंगा लहराकर उनको सलाम किया। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के सुप्रसिद्ध चित्रकार प्रभुचरण जेना, यश दलवी, कांता देवी, विजय शर्मा, तरूण धोटे, रूपा साहू, ललेश्वरी साहू, प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डीएस विद्यार्थी, श्रेयांश जेना, युवान, गतिक शांडिल्य, चार्विक, अहाना खान, परवेज खान, फहमिदा खान तथा ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन ने अपनी तूलिका से सेना के पराक्रम को प्रदर्शित किया। पेन्टिंग बनाने के दौरान सैकड़ो लोगो के देशभक्ति पूर्ण नारों से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा और सर्वधर्म के लोगों ने हाथ से हाथ थामकर एकता का प्रदर्शन करते हुए सीजफायर के फैसले का स्वागत किया।

भारतीय ने दिश पाकिस्तान को करारा जवाब
ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले का जवाब देने के लिए भारत ने पाकिस्तान में संचालित आतंकवादी ठिकानों पर हमला करके उसे करारा जवाब दिया है। जिससे आतंक का व्यापार करने वाले पाकिस्तान की कमर टूट गई है और उसकी जगहंसाई हो रही है। प्रभुचरण जेना ने अपने पेन्टिंग में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए दर्शाया है कि यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारता है। यश दलवी ने भारतीय सेना के साये में भारतीय सरजमीं को सुरक्षित दर्शाया है। वहीं कांता देवी ने पेन्टिंग में दर्शाया है कि देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है।

कलाकारों ने चित्रकारी से दी अपनी प्रतिक्रिया
कलाकार रूपा साहू और लल्लेश्वरी साहू ने सिंदूर का बदला पाकिस्तान कंगला लिखकर सिविक सेंटर परीक्षेत्र के माहौल को जोश से भर दिया। वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा और तरूण धोटे ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि मुंह छुपाकर आतंक फैलाने वालों का भारतीय सेना समूल नाश कर देगी। वहीं कला साहित्य मित्र समूह के शक्तिपद चक्रवर्ती ने कहा कि भारत की जाबांज सेना हर विपरीत स्थिति से निपटने में सक्षम है और वह पाकिस्तान के इरादों को धूल में मिटा देगी। डी.एस.विद्यार्थी ने दो पेन्टिंग का निर्माण किया है जिसमें से एक में भगवान् बुद्ध को युद्ध में मुस्कुराते हुए दिखाया कि वैसे तो भारत शांति का देश है परन्तु कोई गिद्ध देश नीच्च हरकत करे तब युद्ध आवश्यक हो जाता है। यही वजह है कि बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर भारत के युद्ध से बुद्ध मुस्कुरा उठे हैं। दूसरे पेन्टिंग में उन्होंने पाकिस्तानी जहाज को ही आतंक का चेहरा बनाकर भारतीय सेना द्वारा उड़ा दिए जाने का नयनाभिराम चित्रण किया है।

सीज फायर के फैसले का स्वागत
कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डॉ.अंकुश देवांगन ने सीजफायर के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि तेजी से विकसित हो रहे भारत में युद्ध का लंबा चलना उचित नहीं है। इससे भारत में आने वाली मल्टीनेशनल कंपनियाँ परहेज करेगी और देश की तरक्की रूक जाएगी। यही बात चाइना और पाकिस्तान चाहते हैं इसलिए उनके चक्रव्यूह में नहीं पड़ना चाहिए और पूरी ताकत देश के विकास में लगा देना चाहिए। पाकिस्तान ऐसी हिमाकत करता रहेगा जो कि अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा है जिसे तत्काल सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देकर शांत हो जाना ही सही रणनीति है। इस दौरान कृष्ण-अर्जुन रथ परिसर में सैकड़ो की तादात में उपस्थित सर्वधर्म के लोगो ने तिरंगा लहराकर देशभक्ति के नारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रो. त्रिलोकनाथ सिंह ने बढ़ाया भिलाई शहर का गौरव… चुने गए आईआईटी पटना के निदेशक… केम्प के बीएसपी स्कूल में ली है प्रारंभिक शिक्षा
राजनीति: जब भाजपा प्रत्याशी ने पैर छूकर लिया कांग्रेस प्रत्याशी से आशीर्वाद
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया नक्सलवाद पर प्रहार, बोलीं- संयुक्त प्रयासों से जल्द खत्म होगा खतरा
बारिश के बीच विद्यायक, महापौर व आयुक्त ने किया जल भराव क्षेत्र का दौरा
कोरोना का कहर जारी: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए केस, सक्रिय मामले 31 हजार से ज्यादा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में देवर ने भाभी को बनाया ठगी का शिकार, ऑन लाईन ट्रेडिंग गेम का झांसा देकर 7.50 लाख ठगे
Next Article shreekanchanpath 208 # 12 May 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?