ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 29, 2024
Share
छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने बड़े भाई को जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर इस घटना के बाद उतई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह पूरी घटना उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा का है। मर्रा निवासी (27) योगेश यादव का अपने भाई हेमंत यादव (35)  से पारिवारिक मतभेद हैं। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मृतक हेमंत यादव आदतन बदमाश किस्म का व्यक्ति था जो शराब एवं नशा करने का आदी था। आये दिन घर वालो के साथ शराब पीकर वाद विवाद करता था जिससे घर के अन्य सदस्य बहुत परेशान रहते थे। 26 अगस्त की रात करीबन 8.30 बजे हेमंत यादव का उसके छोटे भाई योगेश उर्फ छोटू यादव के साथ घरेलू बात पर वाद विवाद हो गया।

योगेश यादव ने आवेश में आकर हेमंत यादव को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए तु सबको परेशान करके रखा है हमेशा शराब पीकर लडाई झगडा करता है आज तुझे पेट्रोल डालकर जला दूंगा। इतना ककहने के बाद घर में रखे पेट्रोल को हेमंत यादव पर छिड़ककर आग लगा दिया। जिससे हेमंत यादव पुरी तरह उपर सिर से पांव तक पुरा शरीर जल गया जिसे उसकी मां रामकली द्वारा आग बुझाकर 108 एम्बुलेंस से घटना के बाद हेमंत बुरी तरह झुलस गया और गंभीर हालत में उसे परिवार वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां पर ईलाज दौरान हेमंत यादव की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना के बाद उतई पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी योगेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि घटना विवेचना के दौरान थाना उतई पुलिस द्वारा सघनता पूर्वक आरोपी की पता तलाश कर आरोपी योगेश यादव उर्फ छोटू को ग्राम मर्रा में घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी योगेश यादव के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर गुरुवार को उसे ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक विपिन रंगारी, उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, एएसआई नेमन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक तुलसी बिंझेकर, महेश देवांगन, आरक्षक भूपेन्द्र साहू, रामकृष्ण दास, कृष्णा बंजारे, छगन लाल की सराहनीय भूमिका रही हैं।

70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम
लॉकडाउन: लोगों को जागरूक करने सड़क पर पुलिस प्रशासन…. पैदल मार्च कर लोगों से घर पर रहने की अपील
हरेली तिहार के साथ होगा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज… विधायक वोरा ने सी मार्ट से खरीदा गेड़ी, कहा हैं तैयार हम
Breaking: घूसखोर पटवारी निलंबित, किसानों से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, कलेक्टर ने किया सस्पेंड
सरगुजा में सर्पदंश से मा-बेटे की मौत, शादी से लौटने के बाद जमीन पर सो गया था परिवार… डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगलयूज प्लास्टिक रखने वाले दुकानदारों भिलाई निगम की कार्रवाई, 12 हजार से ज्यादा का वसूला जुर्माना
Next Article Kanker : मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद… रुक रुककर हो रही है फायरिंग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?