ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई इस्पात संयंत्र की सीएसआर पहल से ग्रामीण शिक्षा को नई ऊर्जा… पुरई एवं कुगदा के विद्यालयों में डोम शेड का निर्माण एवं हस्तांतरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई इस्पात संयंत्र की सीएसआर पहल से ग्रामीण शिक्षा को नई ऊर्जा… पुरई एवं कुगदा के विद्यालयों में डोम शेड का निर्माण एवं हस्तांतरण

By Mohan Rao
Published: October 19, 2025
Share
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी – सीएसआर) विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। इस पहल के तहत ग्राम पुरई एवं ग्राम कुगदा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में डोम शेड का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण कार्यशाला (रूरल इंजीनियरिंग वर्कशॉप – आर.ई.एस.) के माध्यम से कराया गया। इन दोनों शेडों का विधिवत् हस्तांतरण आयोजित समारोहों में विद्यालय प्रबंधन को किया गया।

15 अक्टूबर को ग्राम पुरई के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, पालक, ग्राम सरपंच एवं उप सरपंच की उपस्थिति में भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा डोम शेड का हस्तांतरण विद्यालय प्रबंधन को किया गया। इस अवसर पर बीएसपी-सीएसआर की ओर से महाप्रबंधक श्री शिवराजन, उप प्रबंधक श्री के. के. वर्मा तथा श्री बुधेलाल उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इस सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना करते हुए कहा कि यह डोम शेड विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामूहिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

इसके बाद ग्राम कुगदा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित डोम शेड का हस्तांतरण किया गया। इस कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी प्रशासन एवं सीएसआर) श्री उत्पल दत्ता, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री शिवराजन, उप महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ विभाग – टीएसडी) श्री आर. के. गर्ग, उप प्रबंधक (सीएसआर) श्री के. के. वर्मा तथा श्री बुधेलाल उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, पार्षद और पालक शिक्षा समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यालयों के प्राचार्य एवं जनप्रतिनिधियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएँ ग्रामीण छात्रों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करती हैं और उन्हें शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र का यह प्रयास ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालयों की अधोसंरचना को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


चीन ने फिर बदले तेवर , डब्ल्यूएचओ को शुरुआती आंकड़े देने से किया इनकार
चीन की हेकड़ी तोड़ने को जापान में बनेगी योजना, एक मंच पर होंगे चार देश
दिल्ली में दबोचा गया जैश आतंकी, भगवा कपड़ों में जाकर यति नरसिंहानन्द की हत्या की थी साजिश
उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
गृह निर्माण मण्डल के दो इंजीनियर सस्पेंड, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरस मेला 2025 में 17 राज्यों की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने लिया भाग, 60 लाख से अधिक की सामग्री का किया विक्रय
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 07 # 19 Oct 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?