ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेल्थकेयर प्रमोशन कैटेगरी में भिलाई स्टील प्लांट को मिला 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हेल्थकेयर प्रमोशन कैटेगरी में भिलाई स्टील प्लांट को मिला 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार

By Mohan Rao
Published: June 16, 2025
Share
भिलाई इस्पात संयंत्र को मिला 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार
SHARE

सेल-बीएसपी की ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को लेकर मिला राष्ट्रीय सम्मान

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को हेल्थकेयर प्रमोशन कैटेगरी में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11वां ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है। यह सम्मान संयंत्र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य संवर्धन मानकों को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 14 जून को नई दिल्ली में आयोजित ग्रीनटेक फाउंडेशन के दो दिवसीय सीएसआर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया पुरस्कार देश के उन संगठनों को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान कर रहे हैं। इस पुरस्कार के माध्यम से संगठनात्मक सतत विकास और सामाजिक दायित्व के आदर्शों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया जाता है। सम्मेलन में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, महाप्रबंधक (सीएसआर) शिवराजन तथा वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) सुशील कामडे ने भिलाई इस्पात संयंत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने संयंत्र की सीएसआर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बीएसपी समूह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार संयंत्र की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में हमारी उत्कृष्टता के प्रयासों को एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। सम्मेलन में विविध तकनीकी सत्रों एवं पैनल चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिनमें सीएसआर में नेतृत्व की भूमिका, सीएसआर नवाचार और प्रभाव का भविष्य, सीएसआर चुनौतियाँ और आगे का रास्ता और अभिनव सीएसआर रणनीतियां जैसे विषय शामिल थे।

सम्मेलन के प्रमुख वक्ताओं में पूर्व मुख्य सचिव (चंडीगढ़) एवं ग्रीनटेक फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार धरम पाल, विओ चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष राजेश सुन्दरराजन (आईएएस), बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. केके उपाध्याय, ऑटोमोटिव स्किल्स डेवेलपमेंट काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरिंदम लाहिरी, प्राइम मेरिडियन कंसल्टिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सस्टेनेबिलिटी अधिकारी पवन बख्शी तथा विशेषज्ञ कर्नल प्रदीप मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की सिफारिश
भारत में कोरोना: 71 दिन बाद एक्टिव मामले सबसे कम…. बीते 24 घंटों में सामने आए 67 हजार 208 नए मामले
नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं मिलने से नाराज हुए सांसद, रेल मंत्री को लिखा पत्र, बोले आक्रोशित है जनता, तत्काल कुछ करें
जनजाति गौरव दिवस में शामिल हुए सीएम साय, बोले- केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज के विकास के लिए संकल्पित
छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई टीम, प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार… 47 पदाधिकारियों की नियुक्ति… देखिए पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनलों में लगाई जा रही नई बैटरियां, 13 बसाहटों के 322 घर और गलियां होंगी रोशन
Next Article गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ पुलिस डायरी से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगा सरल हिंदी का उपयोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?