ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : डीपीएस में रिसाली में बच्ची से यौन शोषण…. पैरेंट्स ने मचाया जमकर हंगामा… स्कूल प्रबंधन पर लगे यह आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : डीपीएस में रिसाली में बच्ची से यौन शोषण…. पैरेंट्स ने मचाया जमकर हंगामा… स्कूल प्रबंधन पर लगे यह आरोप

By Mohan Rao
Published: August 2, 2024
Share
रिसाली डीपीएस में हंगामा
SHARE

भिलाई। रिसाली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पैरेंट्स ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल में बच्ची से यौन शोषण हुआ है। इस मामले पैरेंट्स द्वारा दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग गई। पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन दोषी को बचाने का प्रयास कर रहा है। पैरेंट्स ने पुलिस पर भी सांठगांठ का आरोप लगाया। बहरहाल घंटों चले हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन व पुलिस के आश्वासन के बाद पैरेंट्स शांत हुए।

मिली जानकारी के अनुसार रिसाली डीपीएस में शुक्रवार की सुबह भारी संख्या में पैरेंट्स पहुंच गए। डीपीएस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल के मेन इंट्री तक पहुंचे। स्कूल परिसर में पैरेंट्स ‘वी वांट जस्टिस’ का नारा लगा रहे थे। इस दौरान प्राचार्य से मिलने की मांग कर रहे थे। पैरेंट्स का हंगामा बढ़ता देख स्कूल प्रबंधन ने थाने को सूचना दी। मौके पर ASP सुखनंदन राठौर के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।

स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप
पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ हुई है। बताया जा रहा है कि घटना 5 जुलाई की है। बच्ची जब घर पहुंची तो काफी डरी हुई थी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास गए। पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर ने यौन शोषण की पुष्टि की है। पैरेंट्स का कहना है कि स्कूल की आया बच्ची को वॉशरूम के पास छोड़कर चली गई इसके बाद उससे यौन शोषण हुआ है। परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की थी। प्रबंधन ने मामले में एफआईआर का भरोसा दिलाया लेकिन मामले को दबा दिया।

बड़ी संख्या में पहुंचे बच्चों के परिजन
स्कूल प्रबंधन द्वारा मामला दबाने के प्रयास के बाद शुक्रवार को पैरेंट्स आक्रोशित हो गई। जिस बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ उसके माता-पिता के सपोर्ट में सैकड़ों पैरेंट्स स्कूल पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। पैरेंट्स ने इस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन पर दोषी को बचाने का आरोप लगाया। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी सुखनंदन राठौर ने भी कहा कि बच्ची से यौन शोषण नहीं हुआ है। इसके बाद पैरेंट्स और भी आक्रोशित हो गए और पुलिस पर स्कूल प्रबंधन से सांठगांठ का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने के बाद स्कूल परिसर में पैरेंट्स की मीटिंग हुई जिसमें प्रचार्य भी शामिल हुए। प्राचार्य ने भी बच्ची से यौन शोषण होने की बात से इंकार किया है। वहीं पैरेंट्स ने मांग की है कि इस मामले की एसडीएम स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाए।

वेदांता ने की डिमर्जर की घोषणा, पांच नई कंपनियां होंगी लिस्टेड
रेलवे ने बनाया रिकार्ड : एक दिन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या से भी ज्यादा लोगों ने की ट्रेन जर्नी
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मथुरा माली मरार पटेल समाज को दी 10 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात
अच्छी खबर: मितानिनों ने कहा दवा लेने से जल्द रिकवर होने लगे हैं कोरोना संक्रमित…. मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों से की चर्चा
यूवुला की सूजन: जानिए इसके कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करना पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल
Next Article विश्व शांति व कल्याण के लिए विहंगम योग संत-समाज की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा होगी लाभदायी : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?