ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Nigam News: मोर मकान, मोर चिन्हारी के तहत 115 हितग्राहियों को अंशदान जमा करने की 1 दिसंबर तक की मोहलत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Nigam News: मोर मकान, मोर चिन्हारी के तहत 115 हितग्राहियों को अंशदान जमा करने की 1 दिसंबर तक की मोहलत

By Om Prakash Verma
Published: November 17, 2022
Share
Bhilai Nigam News: मोर मकान, मोर चिन्हारी के तहत 115 हितग्राहियों को अंशदान जमा करने की 1 दिसंबर तक की मोहलत
Bhilai Nigam News: मोर मकान, मोर चिन्हारी के तहत 115 हितग्राहियों को अंशदान जमा करने की 1 दिसंबर तक की मोहलत
SHARE

115 हितग्राहियों ने पूर्ण अंशदान नहीं किया है जमा इन्हें 1 दिसंबर तक की मोहलत
पूर्ण अंशदान जमा करने वालों को लॉटरी में किया जाएगा शामिल
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 416 हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित कर दी गई है, और इनकी सूची मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में चस्पा कर दी गई है, किसी भी जोन कार्यालय में सूची देखी जा सकती है, निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इसके निर्देश प्रसारित किए हैं। दावा आपत्ति के लिए सूची प्रकाशन से 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है, निर्धारित समय बीत जाने के बाद कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा, इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है।

416 हितग्राहियों में से 115 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने अब तक पूर्ण रूप से अंशदान जमा नहीं किया है, ऐसे हितग्राही मुख्य कार्यालय के योजना एवं गुमटी शाखा के कक्ष क्रमांक 16 में कार्यालयीन समय पर शाखा प्रभारी विद्याधर देवांगन से संपर्क करके राशि जमा कर सकते हैं। राशि जमा करने के लिए 1 दिसंबर तक की मोहलत इन्हें दी जा रही है। उल्लेखनीय विभिन्न योजना स्थल/केनाल रोड से प्रभावित परिवारों का व्यवस्थापन जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के एमआईएस पोर्टल नाम में शामिल है। ऐसे प्रभावित हितग्राहियों को शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार आवास आबंटन किया जाना है।

416 हितग्राही में से 115 हितग्राही ऐसे हैं जिन्होंने पूर्ण रूप से अंशदान जमा नहीं किया है जबकि 301 हितग्राहियों ने पूर्ण रूप से अंशदान जमा कर दिया है। ऐसे 115 हितग्राहियों को पूर्ण अंशदान की राशि जमा करनी होगी, लॉटरी में शामिल होने के लिए भी यह आवश्यक है। दावा-आपत्ति के पश्चात पांचवे चरण की लॉटरी की तिथि नियत की जाएगी और इस अनुसार से आवास आबंटन किए जाएंगे। जिन्होंने पूर्ण रूप से अंशदान की राशि जमा कर दी है उन्हें आवास आबंटन होना तय है। बता दें कि आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, रजत बिल्डर्स, स्वप्निल बिल्डर्स, सूर्या विहार के पीछे खमरिया, माइलस्टोन के पास, ग्रीन वैली खमरिया तथा कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास खमरिया में आवास उपलब्ध है।

लोक नाटक भरथरी का 10 जून से मंचन, भिलाई राजनांदगांव और बलौदाबाजार में भी होगी प्रस्तुति
इंस्टाग्राम में धर्म विशेष के खिलाफ पोस्ट करना युवक को पड़ा भारी, शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी
एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी, लॉकर से हजारों रूपए पार… एक साल में दूसरी बार सेंधमारी
खाद दुकानों पर कृषि विभाग की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर दुकानें सील कर दिया नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर वर्कशॉप, ब्रह्मकुमारी बहनें हुई शामिल, कराया मेडिटेशन
Next Article Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?