ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अल्जाइमर की दवा बनाने भिलाई की मुक्ता ने खोजी हल्दी और काली मिर्च में संभावनाएं….. देशभर में हो रही सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अल्जाइमर की दवा बनाने भिलाई की मुक्ता ने खोजी हल्दी और काली मिर्च में संभावनाएं….. देशभर में हो रही सराहना

By @dmin
Published: August 28, 2020
Share
Bhilai Mukta discovers the potential in turmeric
Bhilai Mukta discovers the potential in turmeric
SHARE

भिलाई। देशी नुस्खों से बीमारियों का इलाज करने के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन रसोई में रखी हल्दी और काली मिर्च का उपयोग कर विज्ञान भी अब अल्जाइमर का इलाज खोजने में जुट गया है। हल्दी से प्रचूर मात्रा में मिलने वाले करक्यूमिन और कालीमिर्च से मिले पाइपरीन का यूज कर संतोष रूंगटा कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिचर्स की शोधार्थी मुक्ता अग्रवाल खास तरह के अल्जाइमर हर्बल ड्रग पर काम कर रही हैं, जिसको सोसाइटी फॉर फार्मास्यूटिकल डिजॉलेशन साइंस (एसपीडीएस) ने सराहा है।

Contents
  • खून में नहीं, सीधे मस्तिष्क में पहुंचेगी दवा
  • हर्बल ड्रग से बदलेगी तस्वीर
  • जानिए… क्या होता है अल्जाइमर

सोसाइटी ने हाल ही में आइडिया शेयरिंग समिट बुलाई, जिसमें मुक्ता की ओर से अल्जाइमर के लिए बनाए जा रहे नैनो लिपिड कैरीयर को देश-दुनिया के 115 पार्टिसिपेंट के बीच प्रथम पुरस्कार मिला है। नेशनल लेवल के इस प्रोग्राम में प्रतिभागियों को चार जोन में बांटा गया था। हर जोन को अपना बेहतर आइडिया देना था, जिसमें मुक्ता ने ओवरऑल पहला मुकाम हासिल कर लिया। मुक्ता अपना शोध डॉ. अमित अलेक्जेंडर और डॉ. एजाजुद्दीन के सुपरवीजन में कर रही हैं।

खून में नहीं, सीधे मस्तिष्क में पहुंचेगी दवा

मुक्ता ने बताया कि करक्यूमिन और पाइपरीन का उपयोग कर ऐसा नैनो लिपिट कैरीयर बना रहे हैं, जिससे अल्जामइर की दवाई का डोज ब्लड से मस्तिष्क तक पहुंचाने के बजाए सीधे मस्तिष्क तक पहुंचा दिया जाए। यानी जो दवा खिलाई जाएगी, वह खून में घुलकर मस्तिष्क तक नहीं पहुंचेगी। बल्कि नाक के जरिए डोज मस्तिष्क सेल्स तक पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल, अल्जाइमर का इलाज उपलब्ध नहीं है, अभी सिर्फ इसकी रफ्तार को कम किया जा सकता है। यह ड्रग पूरी तरह से हर्बल होगा, इसलिए साइड इफेक्ट का भी खतरा नहीं रहेगा। नेजल रूम से दी जा रही डोज की मात्रा कम होगी, जिससे इलाज का खर्च भी कम आएगा।

हर्बल ड्रग से बदलेगी तस्वीर

मुक्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ दशकों ने अपनी खास तरह की जड़ी-बूटियों के लिए प्रसिद्ध है। इनसे कई बीमारियों का इलाज भी संभव हो पाता है। प्रदेश हर्बल ड्रग्स के नजरिए से काफी धनी है। इसलिए अब विज्ञान भी इस दिशा में अपना रुझान दिखाकर वैज्ञानिक ढंग से इनका उपयोग करने की तरफ बढ़ रहा है। मुक्ता की इस कामयाबी पर संस्थान के चेयरमैन संतोष रूंगटा और डायरेक्टर सोनल रूंगटा ने हर्ष व्यक्त किया।

जानिए… क्या होता है अल्जाइमर

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो मेमोरी को नष्ट कर देती है। शुरुआती तौर पर अल्जाइमर से ग्रसित व्यक्ति को बातें याद रखने में कठिनाई हो सकती है और फिर धीरे-धीरे व्यक्ति अपने जीवन में महत्वपूर्ण लोगों को भी भूल जाता है। अल्जाइमर रोग में, मस्तिष्क की कोशिकाएं कमजोर होकर नष्ट हो जाती हैं, जिससे स्मृति और मानसिक कार्यों में लगातार गिरावट आती है। वर्तमान समय में अल्जाइमर रोग के लक्षणों को दवाओं और मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी के द्वारा अस्थायी रूप से सुधारा जा सकता है। इससे अल्जाइमर रोग से ग्रस्त इंसान को कभी-कभी थोड़ी मदद मिलती है लेकिन, क्योंकि अल्जाइमर रोग का कोई इलाज नहीं है। इसलिए दुनियाभर में इसकी पुखता दवाई इजाद करने के लिए शोध जारी है।

गरीब, भूखे लोगों को चिन्हित कर भोजन उन तक पहुॅचायें-विधायक  
छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती अउ हमर अभिमान हरे, ऐला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर काम करना हे…सीएम ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई
इस फिल्म के लिए आमिर खान थे निर्देशक की पहली पसंद, सेट पर शाहरुख को देख चौंक गई थीं जूही चावला
Video: देखिए इन्हें रबर की गुडिय़ां की तरह कैसे हैं फैक्सिबल, ये नजारा है योग कॉम्पिटिशन का, जहां जुटे हैं प्रदेशभर के खिलाड़ी
निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता ट्रेनिंग का शुभारंभ, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- चयन के लिए दें अपना बेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article When corporation reached Amla, he breathed a sigh of relief निगम अमला पहुंचा तब ली राहत की सांस: दर्जन भर रिहायसी क्षेत्र से निकला पानी…. देर रात तक आयुक्त करते रहे भ्रमण
Next Article Bhilai City District Congress President Tulsi Sahu submits memorandum to President to postpone JEE-NEET exam जेईई-नीट की परीक्षा स्थगित करने भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?