ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने सड़क पर बाइक सवारों को पहनाया हेलमेट, लोगों से की यह अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने सड़क पर बाइक सवारों को पहनाया हेलमेट, लोगों से की यह अपील

By Mohan Rao
Published: February 2, 2024
Share
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर बाइक सवारों को हेलमेट पहनाया। यातायात विभाग के साथ मिलकर उन्होंने चंद्रा मौर्या चौक पर जागरुकता अभियान चलाया और लोगों से यह अपील की है कि बिना हेलमेट के वाहन न चलाए। इस दौरान विधायक रिकेश सेन ने कई बाइक सवारों को नि:शुल्क हेलमेट भी बांटा। इस दौरान यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कोरोना काल से भी अधिक मौतें सड़क हादसों की वजह से होने की बात कहते हुए वैशाली नगर विधायक आज भिलाई की सड़कों पर उतर कर निःशुल्क हेलमेट बांटते दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में हो रही मौतों से लोगों और समाज को निजात दिलाने राज्य सरकार द्वारा 1 फरवरी से हेलमेट अवश्य लगाओ अभियान की शुरुआत की गई है जिसके लिए दुर्ग जिले में कुल 11 पॉइंट बनाए गए हैं।आज भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक और सुपेला चौक पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया।

रिकेश सेन ने खुद बांटे हेलमेट
अभियान के दौरान विधायक रिकेश सेन स्वयं सड़कों पर लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक करते नजर आए और जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना था, उन वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर उन्हें हेलमेट लगाने की समझाइश दी वहीं दूसरी तरफ पहले से हेलमेट लगाकर वाहन चलाते हुए लोगों का गुलदस्ता देकर उन्होंने उत्साहवर्धन भी किया। कई लोगों के चालान काटने की प्रक्रिया भी इस अभियान के दौरान की गई, ऐसे वाहन चालक जो बगैर नंबर, बेढंगी नंबर प्लेट, तीन सवारी दो पहिया वाहन पर चल रहे थे उनका चालान किया गया। मौके पर डीएसपी सतीश ठाकुर दल बल के साथ मौजूद रहे। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि आज लगभग 100 हेलमेट उन्होंने बांटे हैं और एक हजार निःशुल्क हेलमेट बांटने उन्होंने पहल शुरू की है ताकि भिलाई के लोग हेलमेट के प्रति जागरूक हों।

365 वाहन चालकों का कटा चालान
नेशलन हाईवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर शुक्रवार को 11 चेकिंग पाइंट बनाये गये। जिसमें यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल के द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट वाहन चालन करने वाले कुल 365 वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के साथ-साथ हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने बाफना टोल प्लाजा से ग्रीन चौक दुर्ग शहर के अंदर हेलमेट रैली का भी आयोजन किया गया।

हर युग हर काल में छत्तीसगढ़ का रहा है महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल
Bhilai : सूने मकान से लाखों की चोरी, चाचा का इलाज कराने अस्पताल गया था शख्स
सफलता के लिए रणनीति बताएंगे यूपीएससी टॉपर्स
गीतवितान कला केन्द्र की स्थापना के 33 वर्ष पूरे, सदस्यों ने किया सेलीब्रेट
बढ़ती गर्मी का कहर : सरकार ने स्थगित किया समर कैंप, सीएम साय बोले गर्मी में बरते सावधानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बलोद में दो मासूमों के साथ फांसी पर झूली मां, जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG News : छत्तीसगढ़ के 11 मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिली दुर्ग की कमान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?