ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : आधीरात घर में घुसे चार नकाबपोश, बुजुर्ग दंपति से मारपीट कर लूट लिए लाखों के गहने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : आधीरात घर में घुसे चार नकाबपोश, बुजुर्ग दंपति से मारपीट कर लूट लिए लाखों के गहने

By Mohan Rao
Published: March 30, 2024
Share
धमधा थाना दुर्ग
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति से लूट का मामला सामने आया है। घटना 28 व 29 मार्च की दरमियानी रात की बताई जा रही है। बुजुर्ग दंपति अपने घर पर सोए थे। आधीरात को चार नकाबपोश घर में घुसे और डंडे से मारपीट कर लाखों के गहने व नगदी लूटकर ले गए। इस मारपीट में बुजुर्ग दंपति को चोट भी आई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने धारा 394, 457, 34 के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल लुटेरों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार धमधा थाना अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री(गोबरा) में हाई स्कूल के सामने अपने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बैसाखिन साहू अपने पति गन्नू राम साहू के साथ प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत बने आवास में रहती है। रिटायर्ड दंपति पिछले 10 वर्षों से पेंशन पर गुजारा कर रही है। दंपति के दो बेटे हैं जो उनकी ढाई एकड़ जमीन पर खेती करते हैं वे बस्ती में अलग मकान में रहते हैं।

घटना दिनांक 28 मार्च की रात को बैसाखिन साहू अपने पति के साथ नए मकान में थी। खाना खाने के बाद दोनों सो गए। आधी रात को घर के बाहर हलचल हुई। चुंकि मकान नया बना है तो खिड़की में दरवाजा नहीं था बल्कि ईंटों से ढक दिया गया। इस बीच खिड़की की ईंटे हटाकर चार लोग घर के भीतर दाखिल हुए। इनमें से एक ने बुजुर्ग महिला का मुंह दबा दिया। बीच बचाव करने पति आया तो उसके भी एक युवक ने पकड़ लिया। घर में घुसे चारो चोर नकाब में थे और बांस के डंडे से मारपीट भी की।

मारपीट करते हुए एक ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की 5 नग पत्ती 1 तोला, नाक की सोने की फुल्ली 1 ग्राम, दोनो कान से सोने का खिनवा(टाप्स) 3-3 ग्राम, दोनों हाथ से चांदी की ऐंठी 20 तोला, कमर से चांदी का करधन 40 तोला ,पैर से चांदी का लच्छा 40 तोला व घर पर रखा 10000 रुपए नगदी भी ले भागे। मारपीट के कारण बुजुर्ग महिला के पति के सिर में चोट आई। चोरों के भागने के बाद महिला ने पड़ोसी को आवाज देकर बुलाया और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। महिला का प्राथमिक उपचर हुआ लेकिन उसके पति को दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। इधर घटना की सूचना के बाद धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। पुलस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

सांस्कृतिक प्रशिक्षण शिविर आदित्यान्वेषण का समापन, 90 से ज्यादा प्रशिक्षुओं को मिली विभिन्न विधाओं में ट्रेनिंग
सरकारी आमंत्रण कार्ड में श्रीमान की जगह छाप दिया श्रीमती, देखते ही अतिथियों का फूटा गुस्सा, फिर मच गया जमकर बवाल
मनरेगा में लेबर बजट बढ़ाने छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की मंजूरी
राज्य शासन ने जारी की एल्डरमैनों की सूची… किसे मिली नई जिम्मेदारी
Big News: दिल्ली MCD चुनाव में AAP को मिली जीत, BJP को पटखनी देकर बहुमत किया हासिल, 15 साल बाद बदलेगी सत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध Exit Pool Banned: निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध
Next Article पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?