ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : जवाहर मार्केट के दो ज्वेलर्स को थमाया था नकली सोना, महाराष्ट्र से आया था शातिर बुजुर्ग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : जवाहर मार्केट के दो ज्वेलर्स को थमाया था नकली सोना, महाराष्ट्र से आया था शातिर बुजुर्ग

By Mohan Rao
Published: July 10, 2025
Share
SHARE

भिलाई। जवाहर मार्केट में 7 जुलाई की शाम अभिषेक ज्वेलर्स सर्कुलर मार्केट व सहेली अलंकरण जवाहर मार्केट में नकली सोने के टॉप्स के बदले असली सोने की अंगूठियां ले जाने वाला शातिर बुजुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है और नाम बदलकर दुकान में ज्वेलरी खरीदी। इससे पहले की वह फरार होता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बता दें पहले मामले में रामनगर राम जानकी मंदिर सुपेला निवासी पवन कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सरकुलर मार्केट में उसकी न्यू अभिषेक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 7 जुलाई 25 की शाम करीबन 6:05 से 06:20 बजे के बीच एक व्यक्ति आया था। उसने अपने पास रखे कान का एक जोडी सोने का टॉप्स दिया। उसने पवन सोनी के पिता ओमप्रकाश सोनी से बात की और कान के टॉप्स का वजन करने पर 4.000 ग्राम हुआ। वर्तमान रेट के अनुसार कीमत 29000 रुपए का बना। उक्त व्यक्ति ने दुकान से उसके बदले में एक सोने की अंगुठी पसंद किया जो कि वजन 2.780 ग्राम कीमत 27000 रुपए का हुआ। चांदी का सिक्का 05 ग्राम का 02 नग खरीदा जो कि 1000 रुपए का था। बाकि रकम 1000 रुपए उस व्यक्ति को वापस किया गया। उक्त व्यक्ति अपना नाम राजेश पाठक उम्र लगभग 65 साल पता भिलाई बताया। उसी नाम से बिल भी कटा। उसके  बाद मे चेक करने पर उक्त सोने का टॉप्स नकली निकला।

राजेश पाठक नाम के बुजुर्ग ने यही वारदात जवाहर मार्केट की ज्वेलरी दुकान सहेली अलंकरण भी किया। यहां उसने अपना नाम राजेश रामपाल पाठक बताया। इस मामले में दुकान संचालक मनोज जैन ने शिकायत दर्ज कराई। 7 जुलाई 25 को शाम करीबन 5:30 से 6:00 बजे के बीच वह सहेली अलंकरण में गया। अपने पास रखे कान का एक जोडी टॉप्स के बदले में सोने की अंगुठी एवं चांदी का सिक्का लेने की बात की। वहां के स्टाफ नरेश सोनी टॉप्स का वजन किया तो 4.000 ग्राम हुआ। जिसका वर्तमान रेट के अनुसार कीमत 33200 रुपए का बना। उसके बदले में एक सोने की अंगुठी पसंद किया जो कि वजन 2.920 ग्राम कीमत 31055.00 रुपए का हुआ। एक चादी का सिक्का 10 ग्राम का खरीदा जो कि 1205 रुपए का था। बाकि रकम 940 रुपए उसे वापस किया गया। बाद में चेक करने पर उक्त सोने का टॉप्स नकली निकला।

इस मामले में विवेचना के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम नरेन्द्र नंदलाल महेश्वरी को छिपाकर ज्वेलरी दुकान में अपना नाम राजेश पाठक बताकर  एक सोने का अंगूठी एवं 05-05 ग्राम का दो चांदी का सिक्का के बदले मे अपने पास रखे नकली सोने का टाप्स एक एक जोडी देकर धोखाधडी करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।  थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक वरूण देवता, सउनि विनय कुमार रजक, आरक्षक विकाश की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Murder in Durg : चंद घंटों में पुलिस को मिली सफलता, एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत
जिला अस्पताल दुर्ग के प्रसूति विभाग एक दिन में 25 मेजर आपरेशन कर नया कीर्तमान रचा
यूक्रेन में भारतीय छात्रों की ‘ढाल’ बना तिरंगा, तिरंगे के साये में वापस लौट रहे वतन
अशोक गहलोत की पीएम से गुहार, बोले- राजस्थान में बंद कराएं ‘तमाशा’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई चेम्बर की नई कार्यकारिणी बनी, दिनकर बसोटिया, शंकर सचदेव व सुनील मिश्रा सहित यह है शामिल
Next Article इमरजेंसी कोटे में टिकट कन्फर्म कराने अब एक दिन पहले देना होगा आवेदन, जानिए रेलवे ने क्या बताई वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?