ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : उद्घाटन से पहले खुर्सीपार  इनडोर स्टेडियम के खिड़की दरवाजे गायब, अब 21 लाख से होगा रिनोवेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : उद्घाटन से पहले खुर्सीपार  इनडोर स्टेडियम के खिड़की दरवाजे गायब, अब 21 लाख से होगा रिनोवेशन

By Mohan Rao
Published: June 5, 2025
Share
इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करते कलेक्टर अभिजीत सिंह
SHARE

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निरीक्षण के बाद जिला खनिज न्यास से मिली वित्तीय स्वीकृति

भिलाई। खुर्सीपार के जोन 4 शिवाजी नगर में बना इंडोर स्टेडियम उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो गया। देखरेख के अभाव में यहां आसामाजिक तत्व खिड़की व दरवाजे तक तोड़कर ले गए। भिलाई निगम के अफसरों ने स्टेडियम उन्हें हैंडओवर नहीं करने का दावा किया जिसके कारण उसकी देखभाल नहीं हो सकी। कलेक्टर अभिजीत सिंह तक बात पहुंची तो वे पीडब्ल्यूडी, खेल विभाग के अफसरों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे और इसके बाद इसके रिनोवेशन का निर्णय लिया गया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज न्यास से 21 लाख 25 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली है जिससे अब इंडोर स्टेडियम का रिनोवेशन होगा।

बता दें  भिलाई के जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में निर्मित खुर्सीपार इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया था। जो नगर निगम भिलाई को सुपुर्द नहीं हुआ था। जिला खेल विभाग के अधिपत्य में होने के कारण  कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा वहां से खेल सामग्री एवं दरवाजे खिड़की, जाली इत्यादि तोड़ करके उठा ले गए थे। इसकी सूचना जब आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को मिली उन्होंने इसका निरीक्षण करने के बाद, निगम के जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे से पूछे ऐसा क्यों हुआ। पूरी जानकारी प्राप्त करके जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह को इसकी सूचना दी गई।

पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया इनडोर स्टेडियम का निर्माण
कलेक्टर को बताया गया कि इनडोर स्टेडियम का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया था। जिला खेल विभाग को अधिपत्य में दिया गया था। जिला खेल विभाग द्वारा उसे नगर निगम भिलाई को सुपुर्द नहीं किया गया था। इसके कारण ठीक से देखरेख नहीं हो  पाया था। जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह स्वयं जिला खेल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग, एवं निगम आयुक्त के साथ इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण किये। उन्होंने इसके लिए नाराजगी व्यक्त की इतने अच्छे स्थल पर निर्मित स्टेडियम लापरवाही के कारण इस स्थिति में पहुंच गया है। नगर निगम भिलाई द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ खार्सीपार थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया।

जिला खनिज संस्थान न्यास ने दी 21 लाख 25 हजार की स्वीकृति
स्टेडियम का निर्माण युवाओं को सामाजिक शैक्षणिक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया था। नेशनल हाईवे से लगा हुआ बहुत ही अच्छे लोकेशन पर विशाल स्टेडियम का निर्माण हुआ था। खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए। जिला कलेक्टर के अध्यक्षता में प्रबंध कार्यकारिणी समिति जिला खनिज संस्थान न्यास जिला दुर्ग द्वारा 21 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिस से लोक निर्माण विभाग द्वारा रेस्टोरेशन एवं रिनोवेशन का कार्य किया जाएगा। नियमानुसार कार्य प्रारंभ करने के पूर्व स्थल का फोटोग्राफ एवं कार्य पूर्ण होने के पश्चात किए गए कार्यों का फोटोग्राफ पूर्णता प्रमाण पत्र एवं सीडी अंतिम भुगतान के पूर्व प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।

एक साल के अंदर काम पूरा करने का निर्देश
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा है कि स्वीकृत कार्य को एक वर्ष के अंदर पूर्ण किया जाना होगा। कार्य की प्रगति के संबंध में उपयोगिता एवं कार्य की पूर्णता का प्रमाण पत्र मासिक रूप से मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला खनिज संस्थान को अनिवार्य प्रेषित करना होगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों मे बहुत खुशी है कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। नगर निगम भिलाई द्वारा सुरक्षा के लिए  तीनों शिफ्ट में गार्ड लगाया गया है। जो उसकी सुरक्षा करेगा। जिला खेल विभाग के देखरेख निर्माण किया जाएगा। जब कार्य  पूर्ण हो जाएगा तब नगर निगम भिलाई को सुपुर्द किया जाएगा।  

जानिए दोस्ती का असली मतलब! ‘खो गए हम कहां’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ
Karaoke Music World कर रहा इतिहास रचने की तैयारी
सुपेला फ्लाईओवर में बड़ा हादसा : पाइप से भरी पिकअप से भिड़ा बाइक सवार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bhilai Breaking : छावनी में लोक कलाकार महिला पर गर्म तेल फेंककर भागा बदमाश, शादी के लिए कर रहा था परेशान
गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड: सीमा सड़क संगठन ने किया कमाल… लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डीकार्बनाइजेशन, वॉटर पॉज़िटिविटी और जैव विविधता पहलों के लिए पीडब्ल्यूसी के साथ किया करार वेदांता एल्युमीनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डीकार्बनाइजेशन, वॉटर पॉज़िटिविटी और जैव विविधता पहलों के लिए पीडब्ल्यूसी के साथ किया करार
Next Article shreekanchanpath 232 # 05 June 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?