ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime : पिता की पिटाई का बदला लेने मनोरोगी की पीट-पीटकर हत्या… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime : पिता की पिटाई का बदला लेने मनोरोगी की पीट-पीटकर हत्या… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 21, 2024
Share
नेवई थाना
SHARE

भिलाई। पिता की पिटाई का बदला लेने के चक्कर में दो युवकों ने जघन्य हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया। पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मनोरोगी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वहीं चौक पर छोड़कर चले गए। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टेशन मरोदा के लालता प्रसाद चौक पर मनोरोगी की लाश बरामद की। इस मामले में नेवई पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसमें उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह स्टेशन मरोदा के लालता प्रसाद चौक पर एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुक्तानंद यादव ( 45 वर्ष ) के रूप में हुई है। मुक्तानंद पिछले 11 साल से मानसिक रोगी है। उसके माता-पिता उतई क्षेत्र में रहते हैं। वहीं मुक्तानंद की पत्नी और तीन बच्चे स्टेशन मरोदा में लालता प्रसाद चौक के पास रहते हैं। मुक्तानंद की हत्या के मामले में नेवई पुलिस ने दीपक यादव पिता धनुष यादव ( 26 वर्ष ) और उसके दोस्त संतोष साहू को लाश मिलने के कुछ देर बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने मृतक से मारपीट करने की बात स्वीकार कर ली है।

मनोरोगी की पीट-पीटकर हत्या

बताया जा रहा है कि मृतक मुक्तानंद की पत्नी स्टेशन मरोदा में अपना घर बनवा रही है। इसे देखने सोमवार की शाम को उसका रिश्तेदार धनुष यादव आया हुआ था। इसी दौरान वहां पर अचानक मुक्तानंद यादव आ गया और बिना कुछ कहे धनुष यादव को डंडे से पीटने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मुक्तानंद को पकड़कर अलग किया। इसके बाद धनुष ने मुक्तानंद की पत्नी के साथ नेवई थाने जाकर अपने साथ हुई पिटाई की जानकारी दी। इस मामले में मुक्तानंद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए धनुष यादव ने थाने बुलाकर समझाइश देने कहा।

इसबीच धनुष यादव के बेटे दीपक यादव जब पता चला कि बेवजह मुक्तानंद ने उसके पिता की डंडे से पिटाई कर दी है। इसके बाद वह अपने दोस्त संतोष साहू को साथ लेकर मुक्तानंद की तलाश शुरू कर दी। देर रात मुक्तानंद उन्हें लालता प्रसाद चौक पर मिल गया। दीपक और संतोष ने डंडे से मुक्तानंद की बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से जब मुक्तानंद अधमरा सा हो गया तो दीपक और संतोष वहां से भाग निकले। मंगलवार की सुबह मुक्तानंद की लाश मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो देर रात हुए घटनाक्रम के बारे में पुलिस को पता चला। इसके बाद पुलिस ने दीपक यादव और संतोष साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें दोनों ने मारपीट करना माना है। नेवई टीआई आनंद शुक्ला ने बताया कि दीपक यादव व संतोष साहू को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 442 तक पहुंची, बीते 24 घंटे में 81 पॉजिटिव
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी कोई भी नई सरकारी योजना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड….. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज…. दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई विशाल रंगोली
अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
CG Breaking : महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट, तीन माह बाद पकड़ाया शातिर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा, चारों ओर बनाई बाउंड्रीवॉल… निगम ने किया ध्वस्त
Next Article डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट+' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ। डिश टीवी द्वारा ‘डिशटीवी स्मार्ट+’ सर्विसेज’ के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति, किसी भी स्क्रीन पर देखें टीवी और ओटीटी एकसाथ।
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?