भिलाई। कैंप-2 जलेबी चौक के पास एक दिन पहले गाय की हत्या का मामला सामने आया। बदमाश ने हथौड़े से वार कर गाय को मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
बता दें 5 फरवरी को थाना छावनी क्षेत्र के अंतर्गत सूचना मिली कि प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा घरेलू गाय को लोहे के हथौड़े से पीट रहा है। इसके कारण गाय की मौत हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
मामले में धारा 325(3) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी बाबूराव उर्फ पण्डू, उम्र 55 वर्ष, निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग को चिन्हित कर शुक्रवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी में पदस्थ थाना प्रभारी एवं विवेचना टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।




