ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Crime Breaking : पुल निर्माण में लगे मजदूर की हत्या, मध्यप्रदेश से आकर कर रहा था काम… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Crime Breaking : पुल निर्माण में लगे मजदूर की हत्या, मध्यप्रदेश से आकर कर रहा था काम… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: July 19, 2025
Share
सांकेतिक फोटो- मर्डर
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुल निर्माण में लगे मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह यहां निर्माणाधीन पुल के नीचे खून से लथपथ लाश मिली। सुबह लगभग 5:30 बजे वहां काम करने वाले एक अन्य शख्स ने शव देखा और अपने सुपरवाइजर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर ने पुलिस को खबर की। धमधा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मानसिंग वल्के पिता गोरेलाल वल्के (40) निवासी ग्राम रामघडी थाना बिरसा जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। मानसिंह यहां ठेकेदार राकेश सिंह के अंडर में हो रहे पुल निर्माण कार्य करता था। घटना 17 जुलाई से 18 जुलाई के बीच रात की बताई जा रही है। 18 जुलाई की सुबह पुल के नीचे शव मिला। हाउसिंग बोर्ड भिलाई के रहने वाले सोनेश्वर राणा ने इसकी सूचना दी। सोनेश्वर यहां सुपरवाइजर है और उसने बताया कि जाताघर्रा बांध के पास पुल निर्माण का काम चल रहा है।

उसने बताया कि निर्माणाधीन पुल के पास युवराज राणा, कैलाश बिसेन एवं मानसिंग वल्के पुल के साइड में झोपड़ी बनाकर यहीं रह रहे थे। 17 जुलाई को की शाम 5.00 बजे युवराज राणा सुपरवाइजर योगेश्वर के साथ भिलाई चला गया। रात में कैलाश बिसेन और मानसिंग वल्के कार्यस्थल पर रुके थे। सोनेश्वर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीबन 05.30 बजे ठेकादार राकेश सिंग ने फोन पर सूचना दी कि मजदूर मानसिंग वल्के निर्माणाधीन पुल के नीचे चित पड़ा है। सूचना मिलते ही सोनेश्वर मौके पर पहुंचा और देखा कि निर्माणाधीन पुल के बीचो बीच पानी भरे गड्ढे में मानसिंग वल्के म़त हालत में पडा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विधानसभा में मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के लिए 13 हजार 325 करोड़ रुपए से अधिक राशि की अनुदान मांगें पारित
सेना की बड़ी कामयाबी: पुलवामा मुठभेड़ में तीन आतंकियों का सफाया, हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम जुगनू का भी हुआ खात्मा
प्रशासनिक सर्जरी, जिले के कई अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एके-47 राइफल के साथ 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
व्यापरी के दुकान व घर पर जीएसटी की रेड, जितना टर्नओवर उतना जीएसटी नही किया जमा, व्यापारियों में मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय आज करेंगे एस्पायर फार्मास्युटिकल के अत्याधुनिक इकाई का उद्घाटन… जानिए इसकी खास बातें
Next Article स्मृति नगर, जुनवानी व खमरिया से आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, 20 करोड़ से ज्यादा की मिली स्वीकृति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?