ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम का लापरवाह रवैय्या : डायरिया से बीमार पहुंच रहे अस्पताल तब आ रही सफाई की याद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम का लापरवाह रवैय्या : डायरिया से बीमार पहुंच रहे अस्पताल तब आ रही सफाई की याद

By Mohan Rao
Published: December 18, 2022
Share
डायरिया फैलने के बाद शिवाजी नगर में पहुंचा सफाई अमला
SHARE

भिलाई। डायरिया को लेकर नगर निगम भिलाई का लापरवाह रवैय्या देखने को मिल रहा है। शनिवार को एक बार फिर खुर्सीपार क्षेत्र में डायरिया के कारण 17 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त की परेशानी के साथ अस्पताल पहुंच गए। कई बीमारों का घरों में इलाज चल रहा है। बीमारों की जानकारी की सामने आने के बाद निगम के स्वच्छता विभाग को होश आया और आनन फानन में सफाई कर्मी पहुंच गए। रविवार को श्रीकंचनपथ की टीम ने शिवाजी नगर वार्ड का नजारा देखा यहां नालियों की सफाई के साथ दवाई भी छिडकी जा रही थी।

बता दें भिलाई निगम के शिवाजी नगर वार्ड में डायरिया के कारण 17 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से कई का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कुछ को डिस्चार्ज किया गया है। भिलाई निगम की टीम अपने क्षेत्र में डायरिया से निपटने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। खासकर निगम अपनी जिम्मेदारी ही नहीं निभा पा रहा है। खुर्सीपार क्षेत्र में गंगे पानी की सप्लाई और कचरे से पटे नालियों के कारण लगातार बीमारी फैल रही है और निगम का स्वास्थ्य विभाग नींद में सोया है।

कैंप में भी फैला था डायरिया, अभी तक जांच रिपोर्ट का पता नहीं
इससे पहले वृंदा नगर कैंप-1, संतोषी पारा आदि क्षेत्रों में भी डायरिया का प्रकोप था। यहां तो डायरिया के कारण दो लोगों की मौत भी हो गई। इसके बाद भी यहां की स्थिति सुधरी नहीं है। डायरिया की शिकायत के बाद दो चार दिनों तक सफाई कार्यक्रम चलाया गया और कलेक्टर व आयुक्त सहित निगम महापौर भी मौके पर पहुंच गए। पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया और आज तक उसकी रिपोर्ट का कुछ पता नहीं है।

रविवार को सुबह से पहुंचा सफाई अमला
इधर रविवार को सुबह से सफाई अमला शिवाजी नगर पहुंच गया। नालियों का कचरा निकालने के साथ ही दवाई डाल कर ब्लीचिंग पाउडर डाला गया। इसके आलावा मितानिन व स्वास्थ्य कर्मी घर घर जाकर लोगों की जांच भी कर रही है। घर-घर जाकर ओआरएस के पैकेट भी बांट रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि डायरिया का प्रकोप फैलने के बाद भी निगम पूरे खुर्सीपार क्षेत्र में जांच क्यों नहीं करा रहा। जिस वार्ड में डायरिया की शिकायत आती है उस वार्ड में खानापूर्ति कर दी जाती है। एक तरह से देखा जाए तो डायरिया को फैलाने में नगर निगम भिलाई की महत्वपूर्ण भूमिका नजर आती है।

गोधन न्याय योजना अब मिशन मोड में… मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय मिशन गठित करने के दिए निर्देश… कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे अध्यक्ष व प्रदीप शर्मा होंगे उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का आइकान बने चेंदरू द टाइगर ब्वाय और टेंबू टाइगर
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में इस बार कुश्ती एवं रस्सीकूद भी शामिल… एकल श्रेणी में शामिल किए गए दोनों खेल
कब्जा हटाने पहुंचे निगम कर्मियों पर हमला, पुलिस ने एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार
गुस्ताखी माफ: योग दिवस पर पालथी का संकट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौसम का सितम: घाटी में जमें नदी-नाले और झरने, माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान मौसम का सितम: घाटी में जमें नदी-नाले और झरने, माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान
Next Article सीएम बघेल बोले- अबकी बार 75 पार, कर्नाटक में हार से बौखलाई भाजपा, ईडी की कार्रवाई पर केन्द्र सरकार को घेरा पीएम मोदी पर बिलावल की टिप्पणी पर भड़के सीएम बघेल, कहा- देश के प्रधानमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी स्वीकार नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?