ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम लेगी एक्शन : अब घर घर सर्वे कर नल कनेक्शन की होगी जांच, जलकर नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम लेगी एक्शन : अब घर घर सर्वे कर नल कनेक्शन की होगी जांच, जलकर नहीं देने वालों पर होगी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: December 5, 2023
Share
भिलाई निगम में बैठक
SHARE

भिलाई।  निगम क्षेत्र के आवास एवं व्यवसायिक भवनों में अमृत मिशन योजना के तहत लगे वैध एवं अवैध नल कनेक्शन की घर घर सर्वे कर निगम जांच करेगी। इस दौरान अवैध कनेक्शन को वैध करने की कार्यवाही की जाएगी। वहीं लंबे समय से जलकर की राशि जमा नही करने वाले भवन मालिकों के विरूद्ध  नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर जल प्रभारी अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने निगम सभागार में जलकार्य विभाग के अभियंताओं एवं जलकर वसूली करने वाली एजेंसी के साथ बैठक कर निर्देशित किए है कि संपूर्ण निगम क्षेत्र में 91129 नल कनेक्शन किए गए है। जिसमें से संपत्तिकर आईडी में 48 हजार नल कनेक्शन का ही उल्लेख है। जिसके कारण निगम को जलकर की राशि प्राप्त नहीं हो रही है। इसके अलावा जिनके यहां वैध कनेक्शन है ऐसे हितग्राही स्वयं का बोर होने, पानी कम आने के नाम पर जलकर की राशि का भुगतान नहीं कर रहे है।

उन्होंने निगम के अभियंताओं तथा एजेंसी के प्रतिनिधियों से  बैठक में कहा कि जल्द ही जोनवार एवं वार्डवार घर घर सर्वे कर अवैध नल कनेक्शन व जलकर जमा नहीं करने वालों को चिन्हित किया जाना है। सर्वे के दौरान प्रपत्र में इस बात स्पष्ट उल्लेख करना होगा कि अमृत मिशन के तहत किए गए कनेक्शन वैध है अथवा अवैध। अवैध कनेक्शन पाए जाने पर उस मकान मालिक के विरूद्ध निगम द्वारा नोटिस जारी कर अर्थदण्ड के साथ कनेक्शन को वैध किए जाने की कार्यवाही किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता शर्मा ने बैठक में कहा कि ऐसे मकान मालिकों को भी चिन्हित किया जाएगा जिनके यहां पूर्व से नल कनेक्शन होने के बाद भी जल आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने या फिर नल से पानी नहीं आने का बहाना बनाकर जलकर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कर रहे है, ऐसे हितग्राहियों को भी जलकर की बकाया राशि को जल्द ही जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। सर्वे का कार्य सभी 05 जोन के एक- एक वार्ड से प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं सहायक राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। 

अमिताभ बच्चन की झुंड इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, बिग बी ने साझा किया पोस्टर
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 64531 नए मामले सामने आए….. 1092 लोगों की मौत
Breaking news : दुर्ग जिले में बदली स्कूलों की टाइमिंग, कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
कांग्रेस भवन में दी गई वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. मोतीलाल वोरा को विनम्र श्रद्धांजलि…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई व दुर्ग शहर के जुटे पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता
देश के विभिन्न राज्यों के महिला फुटबॉल खिलाड़ी भिलाई में, महापौर नीरज पाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway braking : फिर रद्द हुई चार ट्रेनें, इस रूट पर यात्रियों को होगी दिक्कत… देखें सूची
Next Article बेटे को याद कर भावुक हुए विधायक ईश्वर साहू, कहा-किसी घर के चिराग को बुझने नहीं दूंगा', दंगे में हुई थी पुत्र की मौत बेटे को याद कर भावुक हुए विधायक ईश्वर साहू, कहा-किसी घर के चिराग को बुझने नहीं दूंगा’, दंगे में हुई थी पुत्र की मौत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?