ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क, पाथवे व डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क, पाथवे व डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत

By Mohan Rao
Published: July 8, 2025
Share
भिलाई निगम को मिलेंगी पांच जेसीबी
SHARE

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव को नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से मिली स्वीकृति

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव से नगर पालिक निगम भिलाई को 5 नई जेसीबी बैकहो लोडर के लिए राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास ने 1 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति दे दी है। यही नहीं क्षेत्र में सड़क निर्माण, डामरीकरण, पाथवे सहित सिवरेज लाईन नवीनीकरण के लिए 2 करोड़ 58 लाख 18 हजार रुपए भी स्वीकृत हुए हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई निगम क्षेत्र में हमेशा जेसीबी को लेकर खिंचतान होती रही है। इसलिए उन्होंने सफाई कार्य की उपयोगिता और अधिक जेसीबी की आवश्यकता अनुरूप राज्य सरकार से भिलाई निगम के लिए कम से कम 5 और जेसीबी की मांग की गई थी जिस पर नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने तत्काल स्वीकृति दी है। इसके आलावा निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में सड़क, पाथवे, डामरीकरण कार्य के लिए मंत्रीजी ने 2 करोड़ 58 लाख 18 हजार रूपये स्वीकृत किए हैं जिसके लिए श्री साव का मैं आभार व्यक्त करता हूं।

विधायक सेन ने मैनपाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास ने 15वें वित्त आयोग अनटाईड ग्राण्ट (निर्माण कार्य)/टाईड ग्राण्ट (ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन) अंतर्गत निर्माण कार्य/वाहन/उपस्कर क्रय हेतु कुल 4 करोड़ 46 लाख 18 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

जल्द शुरू होंगे स्वीकृत विकास कार्य
उन्होंने बताया कि भिलाई निगम अंतर्गत वार्ड क्र. 27 शास्त्री नगर में बीएम शाह अस्पताल से साक्षरता चौक तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए 44 लाख 96 हजार, गौतम नगर, श्रीराम वाटिका, गणेश मंच के आस-पास पाथवे निर्माण कार्य के लिए 49 लाख 8 हजार, लक्ष्मी नारायण नगर पटेल टाईल्स से लेकर तेज कोक कंपनी एवं पूजा दवाखाना से लेकर कादर अली के घर तक पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 37 लाख 24 हजार रूपये, 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्ड क्र. 27 शास्त्री नगर साक्षरता चौक से तीन दर्शन मंदिर होते हुए 18 नंबर रोड तक मानिक होटल से होते हुए नेहरू चौक तक मार्ग का डामरीकरण कार्य के लिए 76 लाख 91 हजार, वार्ड क्र. 27 शास्त्री नगर अंतर्गत 19 नं. रोड से फगुंवा निवास होते हुये कबीर कुटीर तक हाईस्कुल रोड से साई नगर सुलभ तक, साई नगर सुलभ से कबीर कुटी तक एवं कबीर कुटीर से होते हुये कब्रिस्तान तक सीवरेज लाईन नवीनीकरण कार्य के लिए 49 लाख 99 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है।

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राहुल गांधी ने रद्द कीं बंगाल की सभी जनसभाएं, कहा कोरोना के बीच जन सभाएं लोगों के हित में नहीं
यूक्रेन से जंग में रूस की मदद को आगे आया चीन तो वह अंजाम भुगतने के लिए रहे तैयार, यूएस की ड्रैगन को भी धमकी
हड़ताल के पांच दिन: अधिकारी-कर्मचारियों ने मांगों को लेकर भजन व देशभक्ति गीत के माध्यम से दिया संदेश
100 रुपए में एम्बुलेंस सेवा, विधायक रिकेश ने दिखाई हरी झंडी… जीवरानी देवी वेलफेयर सोसायटी करेगी संचालित
80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 11 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग : जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ, प्रशिक्षण में सीएम साय सहित मंत्री विधायक व सांसद हुए शामिल
Next Article Breaking News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 15 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट… कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?