ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आत्म निर्भर निधि के लक्ष्य को समय सीमा के पहले भिलाई निगम ने किया पार….. योजना का 9417 लोगों ने उठाया लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आत्म निर्भर निधि के लक्ष्य को समय सीमा के पहले भिलाई निगम ने किया पार….. योजना का 9417 लोगों ने उठाया लाभ

By @dmin
Published: October 26, 2020
Share
Sahu Mitra Sabha gave 61 thousand rupees in Chief Minister Relief Fund…. Check handed over to Mayor Devendra Yadav
Sahu Mitra Sabha gave 61 thousand rupees in Chief Minister Relief Fund…. Check handed over to Mayor Devendra Yadav
SHARE

भिलाई। पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना अंतर्गत निगम भिलाई क्षेत्र में शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार का लोन प्रदाय करने की योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम क्षेत्र में महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में हुआ है। इस योजना का लाभ अब तक 9417 लोगों ने उठाया है। लक्ष्य के अनुरूप 31 दिसंबर तक 9416 स्ट्रीट वेंडर को इस योजना से जोड़ा जाना था। परंतु भिलाई निगम ने अक्टूबर माह में ही लक्ष्य को समय सीमा से पूर्व पार करते हुए 9417 स्ट्रीट वेंडर्स को इसका लाभ दिलाया है।
भिलाई निगम की जनसंख्या का 1.5 प्रतिशत के आधार पर लक्ष्य दिया गया था। योजना के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए निगमायुक्त ने नोडल अधिकारी तरुण पाल लहरें को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी एवं मिशन मैनेजर नलिनी तनेजा ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। नतीजन लक्ष्य का आंकड़ा भिलाई निगम ने पार कर लिया।
शहरी पथ विक्रेता सड़क किनारे पसरा, रेहड़ी या ठेला लगाकर अपना व्यवसाय करते हुए आमजन को रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराते हैं और इसी से अपना और अपने परिवार का भरण पोषण भी करते हैं। कोविड-19 संक्रमण काल में लॉक डाउन की अवधि में इन शहरी पथ विक्रेताओं का व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है। जिन्हें पुन: आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि की शुरुआत की गई है। इसमें ऐसे पथ विक्रेता जिन्हें अपने व्यवसाय को पुन: व्यवस्थित करने के लिए अधिकतम 10 हजार तक ऋण की आवश्यकता है उन्हें राष्ट्रीयकृत बैंकों या माइक्रो फाइनेंस कंपनी के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ दिलाने का कार्य निगम भिलाई द्वारा किया गया है! सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस ने बताया कि निगम के विभिन्न स्थानों में फॉर्म जमा लेने जमा करने एवं ऑनलाइन एंट्री करने के बाद राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के द्वारा इसे बैंकों को प्रेषित करने का कार्य किया जा रहा है। यह ऋण केवल 1 साल के लिए है। नियमित पुनरभुगतान करने वाले हितग्राहियों को ब्याज अनुदान के रूप में 7त्न की छूट दी जाएगी। इस योजना में कोई पूंजीगत अनुदान नहीं है।
2451 लोगों को मिल चुका है लोन
पीएम स्व निधि योजना के तहत 9417 में से 4428 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं तथा 2451 लोगों को लोन दिया जा चुका है! 2538 लोगों का प्रकरण विभागीय प्रक्रियाधीन है! फार्म लेने के पश्चात ऑनलाइन कार्य के लिए 45 चॉइस सेंटर से समन्वय किया गया था।

छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में नवा जिला जुड़ गे हे
अब रात में भी पर्यटक देख पाएंगे चित्रकोट वाटरफॉल की खूबसूरती…एशिया के नियाग्रा फॉल के नाम से है मशहूर
7 एकड़ जमीन पर हो गई अवैध प्लाटिंग, शिकायत मिली जो निगम ने कराया कब्जा खाली
खुशखबरी: डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब से होगा लागू
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Enormous enthusiasm among people registering to take advantage of free health test नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने लोगों में भारी उत्साह…. पहले दिन 76 लोगों ने कराया पंजीयन
Next Article विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी इंडिया एनर्जी फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का भविष्य शानदार और सुरक्षित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?