ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई शहर को पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का मिला राष्ट्रीय अवार्ड….. महापौर देवेंद्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ऑनलाइन लिया अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई शहर को पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का मिला राष्ट्रीय अवार्ड….. महापौर देवेंद्र यादव व आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने ऑनलाइन लिया अवार्ड

By @dmin
Published: August 20, 2020
Share
Bhilai city received National Award for Best Self Sustainable City in India… .. Mayor Devendra Yadav and Commissioner Rituraj Raghuvanshi took the award online
Bhilai city received National Award for Best Self Sustainable City in India… .. Mayor Devendra Yadav and Commissioner Rituraj Raghuvanshi took the award online
SHARE

भिलाई। स्वच्छ सर्वेक्षण में भिलाई शहर को 3 से 10 लाख वाली जनसंख्या की कैटेगरी में पूरे भारत में बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का राष्ट्रीय अवार्ड/पुरस्कार प्राप्त हुआ है! यह अवार्ड माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ महोत्सव कार्यक्रम के तहत राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी ने दी। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, महापौर परिषद के सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू एवं आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन तरुण पाल लहरें, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने ऑनलाइन बेस्ट सेल्फ सस्टेनेबल सिटी का अवार्ड प्राप्त किया।

Contents
  • कचरा मुक्त शहरों की सूची में शामिल हो चुका है भिलाई
  • ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है भिलाई
  • भिलाई चरौदा में सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में ईस्ट जोन में दूसरा

स्वच्छता के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव एवं आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के कुशल मार्गदर्शन में स्वच्छता के निचले स्तर के कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारियों ने कड़ी मेहनत की और शहर की जागरूकता जनता ने अवार्ड दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निगम ने स्वच्छता के विभिन्न मापदंडों पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए कार्य किया है। निगम के महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई की जनता हमेशा स्वच्छता के प्रति जागरूक है और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने में अपनी पूर्ण सहभागिता दिखाई है, निगम के अधिकारी/कर्मचारी सहित, इससे जुड़े सभी लोगों को एवं शहर की जनता को इसके लिए बधाई देता हूं।

कचरा मुक्त शहरों की सूची में शामिल हो चुका है भिलाई

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कचरा मुक्त शहरों में भिलाई नगर को सम्मिलित किया जा चुका है तथा भिलाई 3 स्टार रेटिंग प्राप्त कर चुकी है! भिलाई शहर की जनता स्वच्छता के प्रति जागरूक है तभी भिलाई कचरा मुक्त शहर में शामिल हो सका है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगम प्रशासन ने स्टार रेटिंग एवं वाटर प्लस पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया था। स्वच्छ सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम किया गया। नालियों में कचरा को रोकने के लिए तथा सीधे जल स्रोतों में कचरा न मिले इसके लिए नालियों में जालियां लगाने का कार्य किया गया तथा जीवीपी पाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण करने का कार्य किया गया। एसएलआरएम सेंटर में कचरो का पृथकीकरण, घनी आबादी वाले क्षेत्रों की सघन सफाई व डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के अन्तर्गत सभी पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित किया गया। एसएलआरएम सेंटर की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है दो नए एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त कर चुका है भिलाई

नगर पालिक निगम भिलाई खुले में शौच मुक्त का दर्जा पूर्व से प्राप्त करता आ रहा है और ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा भी इस वर्ष भिलाई निगम ने प्राप्त किया है, खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों ने प्रात: से ही ओडी वाले स्थानों पर नजर रखने का कार्य किया है, जुर्माना वसूली की, शौचालय को अपडेट किया नतीजन भिलाई को ओडीएफ प्लस प्लस का दर्जा प्राप्त हो चुका है। महापौर देवेंद्र यादव तथा आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में सभी के अथक प्रयासों से निगम भिलाई ने पहली बार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत यह राष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया है! इसमें बीएसपी प्रबंधन एवं शहरवासियों ने अहम भूमिका निभाई है।

भिलाई चरौदा में सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में ईस्ट जोन में दूसरा

भिलाई चरौदा निगम सस्टनेबल डेवलपमेंट कैटेगरी में दूसरे स्थान पर रहा। यहां कमिश्नर श्री कीर्तिमान राठौर ने बताया कि निकाय वर्ष 2019 से ही स्वच्छता के क्षेत्र में शानदार कार्य करता आया है। इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण तथ्य है कि स्थायी रूप से स्वच्छता के लिए बनाये गए सभी मानदंडों में इस निकाय का प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि डिस्पोजेबल कचरे के निष्पादन में इस निगम का काम अग्रणी है। कुछ महीने पहले भारत सरकार के सचिव महोदय ने भी यहां डिस्पोसेबल कचरे का निष्पादन देखा था, साथ ही निगम द्वारा की गई अन्य पहल भी देखी थी और इसे काफी सराहा था।

अटल बिहारी से पहले इन प्रधानमंत्रियों पर बन चुकी हैं फिल्में, खूब बटोरी थीं सुर्खियां
मिथुन को प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को बांधी थी राखी
जनगणना के लिए प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने की समय सीमा 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ी
वैक्सीन उत्पादन के लिए और दवा कंपनियों को दें मंजूरी, नितिन गडकरी ने दिया सुझाव
छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले…. केंद्र सरकार ने की केंद्रीय टीम की नियुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big achievement of Pritanjali Singh Tomar: Awadhesh Pratap Singh University of Rewa gave PhD degree प्रीतांजलि सिंह तोमर की बड़ी उपलब्धि: रीवा के अवधेशप्रताप सिंह विश्वविध्यालय ने दी पीएचडी की उपाधि
Next Article 1737.50 crore released to state farmers, tribals and cow dung vendors on Rajiv Gandhi's birth anniversary: Rahul Gandhi said Chhattisgarh pioneer in implementation of schemes to help the needy राजीव गांधी की जयंती पर राज्य किसानों, आदिवासियों व गोबर विक्रेताओं को 1737.50 करोड़ की राशि जारी: राहुल गांधी ने कहा जरूरतमंदों के मदद की योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ अग्रणी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?