ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चेंबर ने किया व्यापार महोत्सव 2025 का आगाज, एक छत के नीचे जुटेंगे सैकड़ों व्यापारी.. भव्य होगा आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई चेंबर ने किया व्यापार महोत्सव 2025 का आगाज, एक छत के नीचे जुटेंगे सैकड़ों व्यापारी.. भव्य होगा आयोजन

By Mohan Rao
Published: December 26, 2024
Share
भिलाई चेंगर ने किया व्यापार महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
SHARE

रॉयल क्रिस्टल गार्डन भिलाई क्लब के पास बन रहा विशाल स्टक्चर, 16 से 19 जनवरी तक चार दिवसीय कार्यक्रम

भिलाई।  छग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा भव्य व्यापार मेला “व्यापार महोत्सव 2025” का आयोजन किया जा रहा है। ‘व्यापार की नई उड़ान, संभावनाओं का आसमान’ इस नए संदेश के साथ इस कार्यक्रम का आगाज किया। लांचिंग कार्यक्रम में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने लाल पर्दा उठाकर पोस्टर विमोचन किया। इस विमोचन में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंग(छोटू), बीएनआई चेप्टर हेड भूपेंद्र कुमार नेमा, नरेश जसवानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष सरोजनी पाणिग्रही व अनेक पदाधिकारीयो उपस्थित थे।

व्यापार महोत्सव 2025 के कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते हुए भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बताया कि  यह छतीसगढ़ का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर 16 से 19 जनवरी 2025 को रॉयल क्रिस्टल गार्डन भिलाई क्लब के पास सिविक सेंटर भिलाई में होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में चार दिनों में 1 लाख लोग इस व्यापार मेले में शामिल होंगे ऐसी तैयारी हम कर रहे है। भिलाई शहर के 250 प्रतिष्ठित दुकानों में आमत्रण कार्ड वितरित किये जायेंगे। हर आमंत्रण कार्ड लेकर इस मेले में आने वाले दर्शक को गिफ्ट दिया जाएगा।

महामंत्री अजय भसीन ने व्यापार महोत्सव 2025 के विषय मे जानकारी दी कि प्रतिदिन व्यापरीयों को अपग्रेड करने कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशाला पर  प्रकाश डालते हुए बताया कि युवा ऊर्जा की नई दिशा, स्टार्ट अप बिजनेस व आत्मनिर्भर भारत सशक्तिकरण पर कार्यशाला होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार में पीढ़ी अन्तराल आज की पीढ़ी का आभिवादन करें और मिलकर दोनों पीढ़ी विकसित भारत के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। महिला की दोहरी भूमिका, व्यवसाय व परिवार का सामंजस्य बनाते हुए परिवार, समाज व राष्ट्र को मजबूत बनाने पर चर्चा, विकसित भारत के लिए आज के व्यापार में महिलाओं का योगदान, व्यापार वृद्धि के लिए बैंकिंग के आलावा नए वित्तीय विकल्प पर विशेष जानकारी दी जाएगी।

150 से भी ज्यादा स्टॉल सज रहे इस व्यापार महोत्सव में
3.5 एकड़ क्षेत्र में हो रहे इस व्यापार मेले में 150 से भी ज्यादा स्टाल सज रहे है।जिसमे सभी ट्रेड के स्टाल ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। निशुल्क पार्किंग निःशुल्क प्रवेश के साथ तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। व्यापार महोत्सव 2025 का पूरा कार्यक्रम प्रभारी(इवेंट कॉर्डिनेटर) अनिल जोतसिंघानी  व शंकर सचदेव नियुक्त किये गए। स्टाल बुकिंग टीम में मनोहर कृष्णानी,मनोज बक्तानि,राकेश मल्होत्रा,दिलीप इसरानी, सरमद इमाम,कुलदीप सिंह,राम ओबेरॉय,भोलानाथ,अखराज ओस्तवाल ,विकास पांचाल से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रचार प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।

क्या साबुन से सिर धोना सुरक्षित है? जानिए इसके बारे में सबकुछ…
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में अब एसडीजी डैशबोर्ड से होगी जिलों की रैंकिंग, योजनाओं की मॉनिटरिंग में आएगी कसावट, दूसरे जिलों से कर पाएंगे तुलना
केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से संजय दत्त खुश…
shreekanchanpath 229 # 02 June 2024
बड़ा हादसा: मकान ढहा, मलबे में दबने से दो महिला सहित एक बच्ची की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कर्नाटक में कांग्रेस के बैनर में भारत के नक्शे से POK गायब, गलत नक्शा दिखाया, भाजपा ने लगाए यह आरोप
Next Article सर्दियों के मौसम में परिवार के साथ करें छत्तीसगढ़ के शिमला “मैनपाट” की सैर, अब यहां ठहरना भी हो गया है आसान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?