ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई चेम्बर ने किया श्रम दान, पीएम मोदी के आह्वान पर बाजारों में चलाया सफाई अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

भिलाई चेम्बर ने किया श्रम दान, पीएम मोदी के आह्वान पर बाजारों में चलाया सफाई अभियान

By Mohan Rao
Published: October 1, 2023
Share
भिलाई चेंबर ने कराई बाजारों में सफाई
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान पर एक घंटा एक साथ सफाई अभियान किया गया। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवम भिलाई अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में पावर हाउस क्षेत्र में सफाई अभियान के साथ साथ सभी व्यापारियों को अपनी अपनी दुकानों में सफाई रखने व डस्टबिन का उपयोग करने की शपथ दिलाई।

गारगी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में  सुधाकर शुक्ल, राकेश मल्होत्रा, प्रेम गहलोत, विजय गुप्ता, देवेंद्र बरहा व टीम ने सर्कुलर मार्केट क्षेत्र में जमकर सफाई की। वहीं अजय भसीन के नेतृत्व में सुनील मिश्रा शिवराज शर्मा, पवन जिंदल,मनोज मखीजा, शंकर सचदेव व टीम ने जवाहर मार्केट व फ्रूट मार्केट में सभी व्यापारियों को समझाईश दी। व्यापारियों को अपनी अपनी दुकानों का कचरा डस्टबिन में ही एकत्र करने व निगम की सफाई वाली गाड़ी में देने की समझाइश दी गई।

अजय भसीन ने बताया कि नगर निगम जोन कमिश्नर श्री अमिताभ शर्मा जी को बाजार भर्मण कर बाजारों की प्रमुख समस्या यूरिनल,रोड दुरुस्त ,गंदगी व प्रकाश व्यवस्था पर निगम की कमजोरियों  से अवगत कराया और उन्हें जल्द दुरुस्त करने का आग्रह किया।भिलाई चेम्बर द्वारा ज़ोन कमिश्नर को जल्द समस्या न सुलझाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

भसीन ने बताया कि रविवार को श्रमदान अभियान की शुरुवात ओवरब्रिज के नीचे आम ग्राहकों के लिए पार्किंग व्यवस्था को सफाई करके ठीक किया गया। अब मार्केट के ग्राहक ओवर ब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग कर सकेंगे। राज कुमार जयसवाल के नेतृत्व में सुभाष चौक, जलेबी चौक, प्रगति नगर व लिंक रोड क्षेत्र में पवन जिंदल, सतीश बाघमार, अब्बास खान ने सफाई की ।

सफाई अभियान में श्रमदान चेम्बर का की पूरी टीम ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यर्पण किया।और पूरी चेम्बर की टीम ने शपथ ली कि कचरा रोड पर नही नियत स्थान पर ही रखेंगे व सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्र व अजय भसीन ने सभी सफाई कर्मचारीयो को लड्डू खिलाकर उनका अभिनंदन व आभार किया क्योंकि ये कर्मचारियों की वजह से बाजार साफ रहते है।

रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : रिटायर्ड एएसआई के बेटे-बहू निकले कातिल, दिल्ली से गिरफ्तार… जल्द खुलासा करेगी पुलिस
Breaking News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 15 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट… कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला
नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन प्रोजेक्ट : प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, एसडीएम ने की सुनवाई
डीएसपी साहब को अंतरजातीय विवाह करना पड़ा महंगा, समाज ने परिवार को किया बहिष्कृत
कॉमर्स गुरू डॉ. संतोष राय का हाउस ऑफ कॉमन्स में होगा सम्मान….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : गणपति विसर्जन करने गए युवक की हत्या, चाय को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने मार दिया चाकू
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 349 # 01 October 2023

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?