ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुर्सीपार में आधीरात युवक की हत्या, सिर पर बोल्डर पटककर ले ली जान…. हिरासत में संदेही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में आधीरात युवक की हत्या, सिर पर बोल्डर पटककर ले ली जान…. हिरासत में संदेही

By Mohan Rao
Published: December 7, 2024
Share
खुर्सीपार में युवक की हत्या, इनसेट में मृतक लोकेश की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की आधीरात को युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है। आधीरात शराब पीने के बाद विवाद हुआ और बोल्डर सिर पर पटक उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस के साथ शहर एएसपी सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे। शव को पीएम के लिए भेजा गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले मार्ग पर अंवति बाई लोधी भवन के पीछे नहर के पास की है। घटना का समय आधीरात लगभग 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान मिनीमाता नगर निवासी लोकेश्वर बंजारे के रूप में हुई है। जिस जगह पर हत्या की गई है वहां बड़े बोल्डर पर खून ही खून लगा हुआ है। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं रात में ही एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर भी मौके पर पहुंच गए। रात में ही शव को सुपेला के मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।

घटना स्थल पर खून के धब्बे


इधर घटना के बाद पुलस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या का मुख्य आरोपी अजय यादव नाम का युवक है जो उसी क्षेत्र का ही रहने वाला है। मृतक लोकेश्वर बंजारे के साथ अजय यादव भी मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात को उसी के बुलाने पर लोकेश्वर उससे मिलने गया था। साथ में कुछ और दोस्त भी थे। सभी ने मिलकर शराब पी और उसके बाद इनके बीच विवाद हुआ। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन ऐसी चर्चा है कि किसी लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि यह केवल आशंका है पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस ने रात को ही दो से तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आधी रात की घटना है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। संभावना है कि शराब पीने के बाद आपस में विवाद हुआ होगा। फिलहाल मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पाएगा। एएसपी राठौर ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढ़त… 38 नए केस… 14 जिलों में एक भी नया मामला नहीं
निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने कलेक्टरों को निर्देश
9वीं की छात्रा से शिक्षक व रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री मितान योजना: लोगों को घर पहुंचाकर दिए गए 14 हजार 545 शासकीय दस्तावेज
CG Crime : बलोदाबाजार में युवती की हत्या, चंद घंटों में आरोपी तक पहुंची पुलिस… हैरान करने वाली वजह आई सामने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : छत्तीसगढ़ में शुरू होंगे चार नए सेंट्रल स्कूल, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी… जानिए किन जिलों को मिली सौगात
Next Article Railway News : रांची व खुर्दा रेलमंडल में पावर ब्लाक, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रूट बदला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?