मोहल्ले वालों ने किया जामुल थाने का किया घेराव, बजरंग दल ने भी जताया विरोध
भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घासीदास नगर में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां एक धर्म विशेष के एक शख्स ने हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं आसपास घरों के करीब बनाए गए तुलसी चौंरा को भी उखाड़कर नाली में फेंक दिया। विरोध करने पर महिलाओं को न केवल उसने गंदी गालियां दी, बल्कि अपने कपड़े उतार कर अश्लील हरकतें भी की। युवक की इस घटिया हरकत के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सभी ने थाने पहुंचकर युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना जामुल थाना के गुरु घासीदास नगर में आज सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच उसी इलाके में रहने वाले धर्म विशेष के अधेड़ शख्स ने सड़क किनारे बने छोटे से हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ कर दिया। शख्स ने हनुमान प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया है। इस हरकत पर नजर पड़ते ही आसपास की महिलाओं ने उसे ऐसा करने से मना किया गया। महिलाओं ने बताया कि वह युवक गंदी गालियां देने लगा और उनके सामने ही अपने कपड़े उतार कर अश्लील व अपने अंगों का शर्मनाक प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं एक एक करके कईं घरों के सामने बने तुलसी चौंरा को भी उखाड़कर नाली में फेंक दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के रवि निगम और ज्योति शर्मा भी वहां पर पहुंच गई। इनके साथ मोहल्ले वालों ने सीधे जामुल थाने का रुख किया और वहां घेराव कर दिया। इस बीच पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर थाने में बिठा दिया। थाने पहुंची आरोपी की मां ने अपने बेटे को पागल बताया तो विरोध में जुटे मोहल्ले वाले आक्रोशित हो उठे। लोगों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई से बचाने उसे पागल बताया जा रहा है। मोहल्ले लोगों ने आरोपी के मुंह पर कालिक पोतकर जामुल थाना क्षेत्र में जुलूस निकालने की भी मांग की।




