ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : धर्मांतरण पर हंगामा, खुर्सीपार में धर्म परिवर्तन करा चुका पंजाबी परिवार दे रहा था प्रलोभन… थाने पहुंची शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Bhilai Breaking : धर्मांतरण पर हंगामा, खुर्सीपार में धर्म परिवर्तन करा चुका पंजाबी परिवार दे रहा था प्रलोभन… थाने पहुंची शिकायत

By Mohan Rao
Published: January 7, 2023
Share
धर्मांतरण के खिलाफ नारेबाजी करते लोग
SHARE

भिलाई। नारायणपुर में अभी धर्मांतरण का मुद्दा थमा नहीं और भिलाई में धर्मांतरण पर भारी बवाल हुआ। खुर्सीपार में धर्म परिवर्तन करा चुके एक पंजाबी परिवार ने गृहप्रवेश कार्यक्रम की आड़ में प्रार्थना सभा का अयोजन किया और क्षेत्र के कुछ परिवारों को प्रार्थना सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यही नहीं क्रिश्चियन धर्म अपना चुके पंजाबी परिवार ने लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया है। बजरंगदल व भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी हुई तो आज खुर्सीपार में जमकर बवाल हुआ। पुलिस को मौके पर फोर्स लगानी पड़ी। वहीं बजरंगियों व भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पंजाबी परिवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ खुर्सीपार थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

खुर्सीपार थाने पहुंचे बजरंग दल व भाजपा के लोगों ने आरोप लगाया कि न्यू खुर्सीपार में मंजीत नाम का व्यक्ति लगातार मोहल्ले के लोगों को क्रिश्चियन धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहा है। शनिवार को उक्त परिवार ने अपने घर पर कार्यक्रम का आयोजन कराया और लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन देने लगे। बिहारी मोहल्ला निवासी सुधीर यादव व विजय देवांगन ने बताया कि मंजीत नाम के व्यक्ति ने उन लोगों को प्रलोभन दिया है। आर्थिक सहायता के साथ ही बच्चों की फ्री में पढ़ाई लेकर अच्छी लाइफ का प्रलोभन दिया गया। सुधीर यादव व विजय देवांगन ने कहा कि हमें पैसों का लालच नहीं है लेकिन मंजीत नाम का व्यक्ति बार बार धर्म बदलने को कह रहा है। आज घर पर प्रार्थना सभा रखवाई और सभी को फादरी का संदेश सुनने के लिए बुलाया।

खुर्सीपार थाले में शिकायत के लिए पहुंचे लोग

लोगों ने हटवाया तंबू, बंद कराई प्रार्थना
धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यहां न्यू खुर्सीपार में प्रार्थना स्थल से तंबू हटवाया और जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। एएसपी संजय ध्रुव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बजरंग दल व भाजपा के लोग काफी नाराज थे और आरोपी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर कार्यक्रम रुकवाया।  

इस मामले में एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि एक समुदाय के द्वारा खुर्सीपार थाने में शिकायत कराई गई है। इनका कहना है कि खुर्सीपार में एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने पहुंचकर कार्यक्रम रुकवाया है। फिलहाल तथ्यों की जांच की जा रही है। जो भी बातें सामने आएंगी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सब्जी में गिरी छिपकली, खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की बिगड़ी तबीयत
एक बार फिर शुरू हो रहा चंद्रा-मौर्या सिनेमा, 5 मई को छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ले सुरु होगे मया के कहानी होगी प्रदर्शित
Big Breaking: गस्त पर निकली DRG और BSF की संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने बरसाई गोलियां, मुठभेड़ जारी
घर बैठे अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाएं, दुर्ग जिला प्रशासन ने बनाया सारथी ऐप, 21 मई को सीएम बघेल करेंगे लॉन्च
एनएसपीसीएल पावर प्लांट पुरैना में सीआईएसएफ के हवलदार ने खुद को मारी गोली…. आत्महत्या का कारण अज्ञात… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनों का संरक्षण, संवर्धन और विकास: विभाग और इसके अमले का होता है महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री अकबर
Next Article सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की संस्कृति पर आधारित कलाकृति भेंट की सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, प्रदेश की संस्कृति पर आधारित कलाकृति भेंट की
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?