ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सफाई कर्मी की मौत निगम में हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन… ठेकेदार को बुलाने पर अड़े, मुआवजा भी ठुकराया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सफाई कर्मी की मौत निगम में हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन… ठेकेदार को बुलाने पर अड़े, मुआवजा भी ठुकराया

By Mohan Rao
Published: December 6, 2022
Share
निगम में प्रदर्शन
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई में मंगलवार को सफाई कर्मी की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। काम के दौरान हादसे का शिकार होने के बाद इलाज के दौरान रायपुर में सोमवार को सफाई कर्मी की मौत हो गई। सफाई कर्मी की मौत के बाद भी न तो एजेंसी ने और न ही निगम ने किसी प्रकार की सहायता की। बढ़ते हंगामें के बीच निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने शुरुआती राहत के तौर पर 15 हजार दिया। पहले तो परिजनों ने रुपए लेने से इंकार कर दिया।

इसके बाद समझाइश का दौर चला। मौके पर मौजूद पुलिस व निगम के अधिकारियों ने काफी देर तक समझाया। हंगामें के बीच तहसीलदार क्षमा यदु भी मौके पर पहुंची और उन्होंने पूरे मामले में लोगों को आश्वस्त किया कि 15 दिनों में न्योचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजनों ने शुरुआती तौर पर दी जा रही 15 हजार रुपए की राशि ले ली।

बता दें नेहरू नगर जोन के वार्ड 3 में 28 नवंबर को सफाई कर्मी दरिश सोना दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इसके बाद घायल दरिश सोना को इलाज के लिए पहले भिलाई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। भिलाई से उसे रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान 5 दिसंबर को दरिश सोना की मौत हो गई। दरिश सोना के घायल होने से लेकर अभी उसकी मृत्यू तक उसके परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता राशि नहीं मिली।

दरिश सोना ठेका एजेंसी पीवी रमन, तालपुरी रिसाली के अधिनस्थ कार्यरत था। शव के साथ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी यूनियन ने मृतक के परिवार को 10 लख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उनके परिवार को एक आवास की सुविधा भी दी जाए। नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन व छत्तीसगढ़मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के साथ परिजनों व अन्य श्रमिकों ने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम गेट के सामने जमकर हंगामा हुआ।

नहीं मिलती किसी प्रकार की सुविधा
बता दें निगम में कार्यरत प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों व मानदेय पर कार्यरत सफाई मित्र, स्वच्छता कामण्डो के रूप में कार्यरत श्रमिकों को किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाती है। शासन एवं प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा आकस्मिक निधन या कार्य के दौरान दुर्घटनत्रस्त होने पर किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती। इसके विपरीत आद्योगिक कारखानों या अन्य संस्थानों क्षेत्रों में दुर्घटनाग्रस्त कामगारों के परिवार को उचित मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति राशि दी जाती है।

नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन व छत्तीसगढ़मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति ने इस दौरान मांग की है कि कार्यस्थल दुर्घटना में हर मृतक के परिवार को 10 लाख रुपय मुआवजा और निगम प्रशासन के तरफ से मृतक परिवार के लिए आवास की व्यवस्था किया जाए। सभी कर्मचारियों के लिए 10 लाख का बीमा कराया जाए और अंतिम संस्कार के लिए 15000 रुपए दिया जाए।

निगम द्वारा सामाजिक जनों से समन्वय बनाकर करवाया जा रहा है टीकाकरण, अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज के सहयोग से 100 लोगों को लगाया गया टीका
अवैध संबंध के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर शव नदी में फेका, पुलिस गिरफ्त में आरोपी
नीतीश मंत्रिमंडल का पहला विस्तार पूरा, बीजेपी और जेडीयू से इन 17 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई….. पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन
राज्योत्यव पर किसानों को तोहफा…. राज्य सरकार 1 नवंबर को करेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाइक सवार युवकों को हाथी ने सूंड से पकड़ा, एक जान बचाकर भागा तो दूसरे को पटककर उतार दिया मौत के घाट बाइक सवार युवकों को हाथी ने सूंड से पकड़ा, एक जान बचाकर भागा तो दूसरे को पटककर उतार दिया मौत के घाट
Next Article Good News : रिसाली निगम में झुग्गी बस्ती वालों को टैक्स में बड़ी राहत, टैक्स में मिलेगी 16 साल की छूट, एकसाथ जमा करने भी ऑफर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?