ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : निगरानी बदमाश ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार युवकों पर की फायरिंग, दो घायल… अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : निगरानी बदमाश ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार युवकों पर की फायरिंग, दो घायल… अस्पताल में भर्ती

By Mohan Rao
Published: June 26, 2024
Share
SHARE

भिलाई। मंगलवार की आधी रात को ग्लोब चौक पर निगरानी बदमाश ने अमित जोश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को रायपुर के मेकाहरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल यह पूरा घटनाक्रम वर्चस्व को लेकर हुआ। बदमाशों ने बाइक सवार युवकों दूसरे गैंग का सदस्य मान बैठे इसलिए उन पर फायरिंग कर दी।। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है वहीं मुख्य आरोपी अमित जोश व एक अन्य फरार बताया जा रहा है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि बाइक सवार रमनजीत सिंह (30 वर्ष), आदित्य सिंह (24 वर्ष) और सुनील यादव (30 वर्ष) तीनों विश्रामपुर जिला सुरजपुर के रहने वाले हैं, जिसमें आदित्य और सुनील दोनों पिछले पांच से भिलाई में अलग-अलग जगह पर किराए के मकान में रह रहे हैं।वहीं मनजीत सिंह की वैशाली नगर में अपनी नानी के देहांत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने मंगलवार को भिलाई आया था, जहां आदित्य भी पहुंचा था। अंत्येष्ठि के बाद रमनजीत को आदित्य बाइक पर साथ ले गया। रात करीब 1 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले।

उस दौरान बाइक रमनजीत सिंह चला रहा था। नेहरू नगर अंडर ब्रिज से होते हुए वे रात करीब 1.20 बजे ग्लोब चौक से आगे सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर 10 के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से बाइक सवार दो व्यक्ति आए और गाली देने की बात पर बहस करने लगे। इस बीच कार में दो और व्यक्ति आए। चारों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस बीच निगरानी बदमाश अमित जोश ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायर कर दिया। इस दौरान एक गोली आदित्य सिंह के पेट पर और दो गोली सुनील यादव के कलाई और पेट में लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना में बाल-बाल बचे रमनजीत ने परिजनों को सूचना देकर दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें रायपुर स्थित मेकाहारा में रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक महीने पुहले भिलाई नगर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
इससे पहले अमित जोश को भिलाई नगर पुलिस ने बीते 4 जून को गिरफ्तार किया था। 30 अप्रैल 2024 को जुनवानी निवासी गरिमा साहू ने भिलाई नगर थाने में उसने 3 मई 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अमित जोश सुबह 7 बजे उसके घर में जबरदस्ती घुस गया और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा। मना करने पर उसने हथियार के बल पर लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट भी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अमित जोश के खिलाफ हत्या, लूट व अन्य अपराधों के करीब 49 मामले दुर्ग जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।

Gustakhi Maaf: कुछ अलग हैं छत्तीसगढ़ के राम
CG Crime : निकम्मे पति ने कर दी पत्नी की गला घोंटकर हत्या, खाना नहीं बनाने पर हुआ था विवाद
दिव्यांगों को मिली जीने की नई राह, मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में मिले जयपुर कृत्रिम पैर
करवाचौथ पर पहने ये चोकर, दिखेंगी सबसे खूबसूरत
महाराष्ट्र में अब आर-पार, ठाकरे पर बयान के बाद हिरासत में नारायण राणे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : कवच सुरक्षा के दायरे में आएगा छत्तीसगढ़ का रेल नेटवर्क, झारसुगुडा से नागपुर तक होगा कवर
Next Article Weather Update: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गिरेगा पारा Weather Update: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट, गिरेगा पारा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?