ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : धान खरीदी से पहले सोसायटी में चोरी, किलोबाट से लेकर कैमरे और बोरा सीलने की मशीन तक ले गया चोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : धान खरीदी से पहले सोसायटी में चोरी, किलोबाट से लेकर कैमरे और बोरा सीलने की मशीन तक ले गया चोर

By Mohan Rao
Published: October 21, 2024
Share
चोरी - डेमो पिक
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले कुम्हारी की एक सोसायटी में चोरी हो गई। चोर यहां से किलोबाट, कैमरे, बोरा सिलाई मशीन आदि चोरी कर ले गए। समिति के प्रबंधक को जब यह जानकारी हुई तो वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। समिति प्रबंधक की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ई) व 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति कुम्हारी में चोरी हो गई। समिति के प्रबंधक प्रमोद कुमार रामटेके ने कुम्हारी थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर की शाम 6 बजे समिति कार्यालय कुम्हारी में चौकीदार सोनसाय चतुर्वेदी तबियत खराब होने से कार्यालय में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन 17 अक्टूबर की सुबह 10:30 बजे चौकीदार जब पहुंचा तो उसने फोन कर बताया कार्यालय में चोरी हो गया है।

इसके बाद प्रबंधक प्रमोद कुमार रामटेके कार्यालय पहुंचा और देखा कि सामने चैनल गेट का ताला टूटा था। कार्यालय में रखा 20 किलो, 10 किलो, 5 किलो के 2 बाट, 4 सीपी प्लस कैमरे, कैमरा केबल वायर 200 मीटर, 4 बोरा सिलाई मशीन, 8 हेलोजन लाइट, 5 एलईडी लाईट, 1 एक्जास फैन, 5 बंडल बिजली तार कोई चुरा ले गया। सामान का मिलान करने के बाद प्रबंधक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोसायटी के सीसी टीवी फुटेज में एक चोर दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

धमधा के सूने मकान से लाखों की चोरी
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में सूने मकान से लाखों की चोरी हो गई। यहां बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 06 में रहने वाले गौतम राम यादव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। गौतम राम ग्राम सलोनी जिला राजनांदगांव में कृषि कार्य करता है और धमधा में परिवार के साथ अपने ससुराल में रहता है। गौतम राम ने बताया कि 19 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे घर में ताला लगाकर सास को कुम्हारी जाने के लिये बस बैठाया और अपनी पत्नी मंजूला यादव एवं बच्चो को लेकर कार से ग्राम सलोनी चला गया। 20 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे उनके घर के पास कम्प्यूटर दुकान में काम करने वाली लता यादव फोन पर बताया कि घर पर चोरी हो गई है। इसके बाद परिवार सहित घर पहुंचकर देखा तो सामने कमरो में लगा ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखे आलमारी खुले हुए थे और सारा सामान बिखरा पडा था। आलमारी में रखे सोने का चैन, सोने का 7 पत्ती माला, एक सोने का लाकेट, सोने का कंगन एक जोडी, सोने का कान का सकरी एक जोडी, चांदी का करधन, 10 चांदी के सिक्के आदि कोई चोर चुरा ले गया। इस मामले में शिकायत पर धमधा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कलेक्टरों को अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण का कार्य इस दिन तक पूर्ण कराने के निर्देश
12-15 साल के बच्चों के लिए आ गई कोरोना वैक्सीन, फाइजर ने कहा- 100 प्रतिशत असरदार
जनता की जेब को मिल रही राहत, दवाओं से बचत का आंकड़ा 100 करोड़ के पार
कांग्रेस तो घर की ही कांग्रेस है, मिट गए वो सब जो कांग्रेस के मिटने की बात करते हैं, भूपेश बघेल का कपिल सिब्बल पर निशाना
बिजली उपभोक्ताओं को सरकार दे रही बड़ी राहत, बकाया बिजली बिल पर मिलेगी भारी छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ बना ओवरऑल चैम्पियन, 97 गोल्ड के साथ सबसे आगे
Next Article कांकेर की मासुलपानी पंचायत को मिलेगा राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?