ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पॉश एरिया में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों के जेवर व नगदी पार… हैदराबाद के टूर पर है परिवार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पॉश एरिया में चोरी से मचा हड़कंप, लाखों के जेवर व नगदी पार… हैदराबाद के टूर पर है परिवार

By Mohan Rao
Published: October 26, 2024
Share
अलमारी का लॉकर तोड़कर ले गए नगदी व जेवर
SHARE

भिलाई। शहर के पॉश एरिया में चोरी से हड़कंप मच गया है। यह चोरी भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको का है जहां शनिवार तड़के चोरो ने एक सूने मकान में धावा बोला। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे के साथ भीतर के सभी दरवाजों के ताले तोड़े। अलमारी का लॉकर तोड़कर आसानी से उसमें रखा कैश व जेवर पार किया। चोरों ने घर के सभी कोनों में सेंधमारी की और बड़ी आसानी से भाग गए। क्षेत्र की एक महिला ने दो चोरों चोरों को घर से भागते देखा और शोर मचाया लेकिन तब तक वे फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि चोरों ने घर से लगभग 3 लाख तक की चोरी की है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरी का यह पूरा मामला हुडको स्थित मकान नंबर 1/200  की है। यह घर प्रसाद राव का बताया जा रहा है। प्रसाद राव घर पर ताला लगाकर सप्ताह भर पहले हैदराबाद गए हैं। इनके घर के ऊपरी हिस्से पर किराएदार भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि चोरी की यह घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की है। सुबह चार बजे के बाद एक महिला फूल तोड़ने निकली तो उन्होंने दो नकाबपोश युवकों को घर की दीवार कूदकर भागते देखा। फिर उसने शोर मचाया लेकिन तब तक वे भाग गए।

इसके बाद महिला ने पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। पास में ही स्थानीय पार्षद सीजू एंथोनी का भी निवास है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। चोर पहले ऊपरी माले पर गए और किराएदारों के घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मेन डोर का सेंटर लॉक दरवाजे के साथ तोड़ दिया। भीतर घुसने के बाद सभी कमरों में लगे ताले तोड़े। अलमारी का ताला तोड़ा और लॉकर भी खूला मिला। बिस्तर पर कपड़े बिखरे थे। टेबल का ड्राज खुला था।

चोरों ने सभी संभवित स्थलों पर सेंधमारी की और फरार हो गए। फिलहाल घर पर कितने की चोरी हुई है इसका अंदाजा नहीं है। घर मालिक हैदराबाद में है और उन्हें सूचना दी गई है। फिलहार घर मालिक के रिश्तेदारों ने घर का हाल देखा और आशंका जताई है कि लगभग 3 लाख की चोरी हुई है। क्या क्या चोरी हुआ यह तो घर के लोग लौटेंगे और उसके बाद ही बता पाएंगे।  चोरों की घर से निकलकर भागने की तस्वीर सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसकी मदद से पुलिस चोरों की तलाश में लग गई है।

पुष्पा-2 में दिखाई देंगे अर्जुन कपूर ? जानिए क्या है सच…
कियारा की एक और उपलब्धि, स्टार्स इंडिया लव्स लिस्ट में टॉप रैंक हासिल की, ओरमैक्स ने दी शाबाशी
ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा : सीएम साय ने कहा- कला को सम्मान और कारीगरों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता
ग्रीन थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बिखेरा जलवा, स्माइल पर फैंस हुए फिदा
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी अल्टीग्रीन ने एक्सिस बैंक के साथ की साझेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओड़िशा से निकला गांजा राजनांदगांव में पकड़ाया, पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी तस्करी… जानें कैसे फंसे शातिर
Next Article shreekanchanpath 14 # 26 October 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?