भिलाई। मोबाइल घुम होने से खाते से लाखों रुपए पार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्टेशन मरोदा में रहने वाला एक शख्स मंगलवारी बाजार में सब्जी खरीदने गया और इस दौरान इसका मोबाइल गुम हो गया। इसके बाद थाने में आवेदन देकर शख्स ने अपने पुराने दो नंबर के सिम खरीदे और नया माबाइल लेकर पेटीएम अपडेट करना चाहा लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद उसने बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से 1 लाख 94 हजार रुपए पार हो गए हैं। इसके बाद शख्स थाने पहुंचा और नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई। नेवई पुलिस जिन खातों में रुपए ट्रांसफर हुए उनके नाम पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा निवासी कमरूद्दीन 17 जनवरी 2023 को मंगलवारी बाजार टंकी मरोदा सब्जी खरीदने गया था। इस दौरान उसका रेडमी कंपनी का मोबाईल गुम हो गया। मोबाइल में आईडिया कंपनी का सीम नंबर 9827805932 एवं जिओ कंपनी का सीम नंबर 6266129720 लगा हुआ था। इसके बाद कमरूद्दीन ने 18 जनवरी थाने में कंप्लेन देने के बाद अपने पुराने सिम फिर से चालू करा लिए।
इसके बाद उसने अपना पेटीएम को अपडेट करने का प्रयास किया तो नहीं हुआ। जब उसने पेटीएम से लिंक अपना एसबीआई खाता क्रमांक 31512224077 चेक किया तो देखा कि 17 जनवरी को 49000-49000 रुपए तथा 18 जनवरी 2023 को 49000 रुपए, 45000 रुपए व 2000 रुपए इस प्रकार कुल 194000 पेटीएम का इस्तेमाल कर ट्रांसफर किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पता लगाया।
इस दौरान पुलिस को पता चला कि आवेदक के खाते से पैसा भारत-पे पुल एकाउंट में गया। भारत पे से लाभार्थी खाते की जानकारी ली गई। इस पर पता चला कि उक्त रुपए हनी आर्य के इंडसइंड बैंक खाता क्रमांक 100127335877 तथा राहुल पहाडिया के एचडीएफसी खाता क्रमांक 50200069629423 में ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। इस प्रकार उक्त दोनों बैंक के खाताधारकों ने मोबाइल मिलने पर उसका गलत इस्तेमाल का धोखाधड़ी की। इस मामले में दोनों खाताधारकों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




