ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : स्टंटबाजों पर सोशल मीडिया पड़ रहा भारी, दुर्ग पुलिस ने वायरल वीडियो देख दो पर लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : स्टंटबाजों पर सोशल मीडिया पड़ रहा भारी, दुर्ग पुलिस ने वायरल वीडियो देख दो पर लगाया जुर्माना

By Mohan Rao
Published: January 23, 2023
Share
सोशल मीडिया में शिकायत के आधार पर कार्रवाई
SHARE

भिलाई। शहर के स्टंट करने वाले बाइकर्स व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर सोशल मीडिया भारी पड़ रहा है। एक दिन पहले ग्लोब चौक से एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील की थी कि जो भी बाइकर्स स्टंट करता दिखे तो उसकी वीडियो बनाकर पुलिस को भेजें। एसपी की अपील की असर भी हो रहा है। सोमवार को यातायात पुलिस ने ऐसे दो लोगों पर कार्रवाई की है। एक बाइकर सड़क पर स्टंट कर रहा था तो दूसरा बस चलाते समय मोबाइल पर मस्त दिख रहा था। इन दोनों पर यातायात पुलिस ने जुर्माना लगाया है।

बता दें एक दिन पहले शहर में बाइक पर रोमांस करने वाले प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पुलिस ने भी देखा। शहर में इस प्रकार की हरकत पर पुलिस भी काफी आक्राशित थी और वीडियो वायरल होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी स्टंटबाज बाइक सवार प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इनके साथ एक और जोड़ा भी पकड़ाया। रविवार रात को ग्लोब चौक पर इनकी जमकर क्लास भी ली। इस दौरान एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने लोगों से अपील की थी कि ऐसे बाइकर्स की वीडियो बनाकर पुलिस को भेजे। एसपी पल्लव ने अपना नंबर भी जारी किया था।

यातायात पुलिस ने दोनों वाहन चाालकों पर की कार्रवाई

एक बाइक लहरा रहा था तो दूसरा बस में देख रहा मोबाइल
दुर्ग पुलिस द्वारा सोमवार को की गई ताजा कार्रवाई में एक बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल को सड़क पर लहराते हुए चला रहा था। वहीं दूसरा बस चालक है जो ड्रायवरी के दौरान मोबाइल देख रहा था। दुर्ग पुलिस के ट्वीटर पेज पर बस क्रमांक सीजी 08 एम 0301 जो दुर्ग से राजनांदगांव के बीच चलती है। इसके चालक संजु साहू के द्वारा शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के उपर बस चलाते हुए मोबाईल का उपयोग करते पाया गया। बस मालिक को सूचीत कर यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाकर उप मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार यातायात हेल्पलाइन नम्बर पर मरोदा ओव्हर ब्रिज के पहले बुलेट क्रमांक सीजी 07 सीडी 3823 वाहन चालक नवीन कुमार जानबुझकर वाहन को लहराते चलाने की शिकायत मिली। इसके बाद वाहन और चालक को नेहरू नगर यातायात कार्यालय लाकर  मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 एवम 3/181 के तहत कार्रवाई की गई। दोनों पर क्रमश: 3000 व 2300 रुपए का फाइन किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की हरकतें न करने की समझाइश दी गई।

Big news : छत्तीसगढ़ का यह बाबू अपनी मर्जी से कर लेता था वेतन वृद्धि, ऐसे पकड़ाई चोरी.. अब कार्रवाई की तैयारी
मंत्री डॉ. डहरिया ने समोदा में 3.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात…
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने किया कोहका स्कूल का दौरा… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू व शाला विकास समिति के अध्यक्ष की मांग पर होगा स्कूल का जिर्णोद्धार
इंडिया लीजेंड्स का धमाका : सेमीफाइलन में आस्ट्रेलिया को चटाई धूल… नमन-इरफान बने मैच के हीरो
मिराज सिनेमा की सीलिंग के बाद आया प्रबंधन का बयान, कहा- मिराज का बकाया राशि से कोई लेना-देना नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनता हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं हुई लागू, जो भी वायदा किया वो सब कर रहे पूरा-सीएम बघेल जनता हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं हुई लागू, जो भी वायदा किया वो सब कर रहे पूरा-सीएम बघेल
Next Article Bhilai News : ट्रांसपोर्ट इंद्रजीत सिंह को धमकी मामले में दो और गिरफ्तार, जांच में सामने आए थे इनके नाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?