ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक पर बेसर्मी करने वाला प्रेमी जोड़ा, ग्लोब चौक पर एसपी ने लगाई क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक पर बेसर्मी करने वाला प्रेमी जोड़ा, ग्लोब चौक पर एसपी ने लगाई क्लास

By Mohan Rao
Published: January 22, 2023
Share
बाइक सवार स्टंटबाज प्रमी जोड़ा
SHARE

भिलाई। भिलाई की सड़कों पर रोमांस करता एक प्रेमी जोड़ा बाइक पर बेशर्मी कर रहा था। प्रेमी जोड़े में युवती बाइक की टंकी पर बैठी थी और युवक बाइक चला रहा था और तेज रफ्तार से वे सड़कों की लंबाई नाप रहे थे। शनिवार को दिन भर इनकी चर्चा पूरे शहर में थी। दुर्ग पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और रविवार को इन बाइक सवार युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो जोड़ों को गिरफ्तार किया और ग्लोब चौक पर इनकी जमकर क्लास लगाई। खास बात यह है कि जिस बाइक यह दोनों स्टंट कर रहे थे वह भी चोरी की निकली। युवती अपने एक्स को जलाना चाहती थी इसलिए इस तरह की हरकत की।

बता दें शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। बाइक सवार युवक युवती खुलेआम बेसर्मी कर रहे थे। बाइक की टंकी पर बैठी युवती अपने प्रेमी के साथ ऐसे चिपकी थी जैसे कोई बॉलीवुड की फिल्म हो। खासबात यह है कि यह प्रेमी जोड़ा ग्लोब चौक होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से गुजरा। वीडियो वायरल होने के बाद इससे पुलिस की भी किरकिरी हुई। वीडियो वायरल होने के 24 घंटे में ही दुर्ग पुलिस ने स्टंटबाज प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवक व दो युवतियों को हिरासत में लिया।

बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया। इस दौरान रास्तेभर के 200 से ज्यादा सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान फुटेज में एक्टिवा सीजी 07 सीएफ 0919 नंबर गाड़ी की पहचान हुई। तलाश करने पर यह गाड़ी जवाहर नगर पाई गई। जिस घर में यह एक्टिवा पाई गई उसके मालिक ने बताया कि दो लड़किया उनके यहां पीजी हैं। अब पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की तो एक्टिवा उनके दोस्त उदय सिंह और मोटर साइकिल दोस्त जावेद की बताई।

जिम से लौटने के दौरान किया एक्शन
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी युवक जावेद ने बताया कि वे जिम से लौट रहे थे इस दौरान एक्शन किया। दरअसल जो लड़की टंकी पर बैठी थी वह अपने एक्स को जलाना चहती थी और इसके लिए उसने यह हरकत की। खासबात यह है कि जिस बाइक पर दोनों स्टंट कर रहे थे वह बाइक भी चोरी की निकली। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह बाइक राजनांदगांव से लगभग 9 माह पहले चोरी हुई थी। इस बाइक को इस लड़के ने 9 हजार रुपए में खरीदा था। इन लोगों को पता था कि यह चोरी की बाइक है इसलिए आगे पीछे का नंबर निकाल कर घूम रहे थे। यही नहीं इनके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं मिले।

एसपी अभिषेक पल्लव ने यह भी कहा कि इस मामले में इनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी संभव है बाइक चोरी की घटनाओं में यह शामिल हों। इसके अलावा एसपी पल्लव ने मौके से लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर इस प्रकार स्टंटबाजी करते कोई भी दिखे तो फोटो या वीडियो बनाकर उनके पर्सनल वाट्सएपनंबर 7898815399 पर भेज दें। पुलिस ऐसे बाइकर्स पर काड़ी कार्रवाई करेगी। साथ एसपी ने युवाओं को भी इस तरह की स्टंटबाजी न करने की चेतावनी दी।

ग्लोब चौक पर बुलाकर लगाई फटकार
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बाइकर युवक जावेद व दो युवतियों को ग्लोब चौक पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। इस दौरान जावेद ने बताया कि वह चौहान टाउन में रहता है। उसके पिता समीर अली की वैशाली नगर गुरुद्वारा के सामने फर्नीचर की दुकान है। इसके बाद एसपी ने युवक की जमकर क्लास ली। इस दौरान दोनों लड़कियों को फटकार लगाई। एसपी ने कहा इस प्रकार की हरकत करते शर्म नहीं आई। सड़क पर बच्चों के साथ महिलाएं भी चलती हैं। ऐसी हरकतों का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। दोनों युवतियों ने बताया कि वे बाहर की हैं और भिलाई में पीजी रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

राज्य स्थापना दिवस पर होगा विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, रजत जयंती वर्ष में मिलेगा विधायक-मंत्रियों को नया पता
डॉ. सुजाता दास की कृति” ब्रिटिश युगीन बस्तर 1854-1947″ को मिला अखिल भारतीय साहित्य सम्मान
महाभारत के इस किरदार को पर्दे पर निभाएंगे विक्की कौशल
वैक्सिनेशन सेंटर में अव्यवस्था देख भड़कें विधायक, रैंप में भरा पड़ा है कबाड़
लॉजिस्टिक्स में बेहतर दक्षता और सस्टेनेबिलिटी के लिए वेदांता एल्यूमिनियम इस्तेमाल में ला रही बीओबीआरएन रेक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में शुरू होंगे मॉडल राशन की दुकानें, अनाज के साथ मिलेंगी बैंकिंग की भी सुविधाएं
Next Article Bhilai Breaking : औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पानी व फोम से पाया काबू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?