ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से ठगी,  दमन के होटल में कमरा बुक करा रही थी बहू… फर्जी वेबसाइट के झांसे में आई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से ठगी,  दमन के होटल में कमरा बुक करा रही थी बहू… फर्जी वेबसाइट के झांसे में आई

By Mohan Rao
Published: August 3, 2023
Share
SHARE

भिलाई। तालपुरी निवासी रिटायर्ड बीएसपी कर्मी ठगी का शिकार हो गया है। दरअसल इनकी बहू दमन में होटल का कमरा बुक करने के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रही थी। इस दौरान एक फर्जी वेबसाइट से होटल का लिंक मिला। जिस शख्स का नंबर मिला उसे कॉल करने के बाद इनके साथ ठगी हो गई। शातिर ने होटल बुक बरने के नाम पर ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कराए। एक नहीं दो नहीं तीन बार रुपए ट्रांसफर कराए लेकिन इनका कमरा बुक नहीं हुआ। बाद में इन्हें अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हुए हैं। इसके बाद भिलाई नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तालपुरी निवासी राजीव मल्होत्रा बीएसपी रिटायर्ड हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उनकी बहू साक्षी कोहली इंटरनेट से दमन में होटल बुक करने के लिये सर्च कर रही थी। उसे इंटरनेट से होटल सिल्वर सैंड बिच रिसोर्ट दमन का एड मिला। इसमें दर्ज मोबाइल नंबर 8827430524 पर संपर्क करने पर कुलदीप नाम के व्यक्ति से बात हुई। कमरा बुक करने के लिए कुलदीप ने रजिसट्रेशन करने कहा। सामने वाले ने वाट्सएप पर एकाउंट डिटेल दिया। खाता क्रमांक 50100635587190 IFSC  HDFC0000130 नाम सिल्वर सैंडस ज्योती वर्मा लिखा था।

उक्त खाते में साक्षी कोहली ने पहले 2000 रू फिर 19241 रू HDFC बैंक का खाता क्रमांक 50100103669784 से ट्रांसफर किया। इसके बाद कुलदीप से संपर्क करने पर उसने पैसा नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद उसने दोबारा रुपए ट्रांसफर किए। इस तरह लगभग तीन बार उसने 79064 रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद इनका कमरा बुक नहीं हुआ तो इन्हें ठगी का अंदेशा हुआ। इसके बाद जिस रिसार्ट में कमरा बुक करा रहे थे उसके रियल वेबसाइट पर जाकर पता किया गया तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद इस मामले की शिकायत थाने पहुंची।

गृहमंत्री के निर्देश पर निगम अमला पहुंचा पुरैना…. पानी की समस्या दूर करने आयुक्त ने दिए निर्देश….. शुद्धता का परीक्षण करने मोरिद में स्थापित होगा लैब
उपलब्धि: अनुराग ठाकुर प्रादेशिक सेना में कैप्टन बने, सरकार में रहते हुए ऐसा करने वाले पहले सांसद
बीजापुर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा भिलाई, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
सेक्टर-2 में इस बार पर्यावरण सरंक्षण की थीम, ट्री वेस्ट से बना भव्य पंडाल, विराजे 16 फीट के गणपति
महासमुंद के पिरदा भेंट-मुलाकात : सीएम बघेल ने कहा- आम जनता से किए वायदे पूरे कर रही छत्तीसगढ़ सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : पत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरार, तीन दिन घर पर बंद रहे चार शव…. आरोपी गिरफ्तार
Next Article Big News : बीएसपी कर्मी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर युवक से ठगे 10 लाख रुपए, प्लांट में नौकरी लगाने का दिया था झांसा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?