ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पुलिस कर्मी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने पुलिस को बताया नक्सलियों से मरवाने की धमकी देता है पति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पुलिस कर्मी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने पुलिस को बताया नक्सलियों से मरवाने की धमकी देता है पति

By Mohan Rao
Published: November 27, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस में पदस्थ सहायक आरक्षक पर उसकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पुलिस विभाग में है और हमेशा नक्सलियों से मरवाने की धमकी देता है। यही नहीं शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा है। हाल ही में महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया लेकिन इसके बाद भी पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। शिकायत की जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने सहायक आरक्षक छबिलाल कचलामे, पिला बाई कचलामे, व जेठ  बंशीलाल कचलामे के खिलाफ 34, 498 ए के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया लक्ष्मी कचलामे 10 अप्रेल 2022 से हथखोज में रह रही है। पीडिता ने अपने पति छबिलाल कचलामे, पिला बाई कचलामे, व जेठ  बंशीलाल कचलामे पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी कचलामे ने अपनी शिकायत में बताया कि 29 जून 2020 को उसकी ग्राम एरकोड, मानपुर राजनांदगांव निवासी छबिलाल कचलामे हुई थी। उस समय हैसियत के हिसाब से उनके पिता ने सोने चांदी के जेवर व  नगद 75000 रुपए दिया था।

शादी के कुछ दिनों बाद अगस्त 2020 में मानपुर के पुलिस क्वाटर में रहने लगे। यहां आने के बादद पति द्वारा लगातार दहेज के के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। सास व जेठ के बोलने पर लगातार मोटर साइकिल की मांग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पीडिता ने इस बीच अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी जो उन लोगों ने भी समझाया लेकिन उसके पति को कुछ समझ नहीं आया। इस दौरान पति द्वारा दूसरों से संबंध होने के भी आरोप लगाए जाते रहे। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला हथखोज में आकर रहने लगी।

दो शादियां पहले भी कर चुका है आरक्षक
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरक्षक के परिवार वालों ने एक झूठ और बोला था। छबिलाल की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं। इस मामले में बालोद कोर्ट में पहली व दूसरी पत्नी द्वारा लगाया केस अभी चल रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद और पूछने पर उल्टा महिला से ही मारपीट की जाती रही है। पीडिता ने कहा कि पति आरक्षक है और लगातार मुझे धमकी देते हैं कि आए दिन नक्सलियों से सामना होता है नक्सलियों से बोलकर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी देता रहता है। पीडिता ने बताया कि 16 अक्टूबर को भी पति पहुंचा था शराब के नशे घर में आकर मारपीट भी की। पीडिता ने बताया कि उसका एक माह का बच्चा है और वह अपने पति के कारण काफी डरी सहमी रहती है। महिला की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने आरक्षक छबिलाल व उसकी मां व जेठ के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

पक्के मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय,आजीविका हुई सुदृढ़
Big Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने सैनिक परिवारों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर साल मिलेगी इतने हजार सहायता राशि
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा को लेकर कह दी बड़ी बात, चीन सीमा विवाद के बीच आया बयान
भगवान ऐसी औलाद किसी को न दे, मनपसंद खाना नहीं मिला तो सनकी बेटे ने अपने ही घर में लगा दी आग
shreekanchanpath 168 # 02 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नंदकुमारी को रोजगार मिलने से अपने साथ साथ परिवार की जरूरतों को कर रही पूरा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नंदकुमारी को रोजगार मिलने से अपने साथ साथ परिवार की जरूरतों को कर रही पूरा
Next Article सैजेस के बच्चों के लिए जिज्ञासा कार्यक्रम, एक्स्पोजऱ विजिट के माध्यम से बढ़ा रहे नॉलेज सैजेस के बच्चों के लिए जिज्ञासा कार्यक्रम, एक्स्पोजऱ विजिट के माध्यम से बढ़ा रहे नॉलेज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?