ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : अवैध गुटखा फैक्ट्री में पुलिस की रेड, मेकिंग मशीन के साथ 85 बोरा गुटखा जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : अवैध गुटखा फैक्ट्री में पुलिस की रेड, मेकिंग मशीन के साथ 85 बोरा गुटखा जब्त

By Mohan Rao
Published: October 3, 2024
Share
नकली गुटखा से भरे बोरे
SHARE

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में कार्रवाई, फैक्ट्री में काम करने वाले 10 हिरासत में, सरगना पकड़ से बाहर

भिलाई। गुरुवार की सुबह पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के तहत उमदा में एक अवैध गुटखा फैक्ट्री का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहां रेड कर भारी मात्रा में गुटखा की बोरियां व उसे बनाने वाली मशीन को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं इसका सरगना साजिद खान फरार बताया जा रहा है। पुलिस मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इससे पहले भी 4 से 5 साल जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र के एक गोदाम से पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए का नकली गुटखा पकड़ा था।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई तीन के उमदा क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा की मेकिंग की जा रही थी। यहां नामी ब्रांड का नकली गुटखा तैयार किया जा रहा था। पुलिस को कई दिनों से इस संबंध में सूचना मिल रही थी। गुरुवार की सुबह पुलिस की टीम ने उमदा क्षेत्र के उक्त गुटखा फैक्ट्री में रेड की।  एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर सीएसपी ने जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय, छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर और खुर्सीपार थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज की टीम को तैयार किया।

इसी ट्रक में लोड़ था नकली गुटखा

तड़के तीन बजे की गई कार्रवाई
पुलिस की टीम ने एसपी के निर्देश पर गुरुवार तड़के तीन बजे कार्रवाई की। देर रात पुलिस की टीम पहुंची और निगरानी कर रही थी कि इस दौरान सीजी 07 बीके 5038 नंबर की गाड़ी आती हुई दिखी। पुलिस की टीम ने ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें लगभग 60 बोरी पानराज जर्दा युक्त गुटखा भरा हुआ था। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह उक्त गुटखा उमदा के फैक्ट्री से ला  रहा था। इसके बाद पुलिस ट्रक के साथ गुटखा फैक्ट्री पहुंची। फैक्ट्री वालों को पुलिस के आने की भनक लग गई थी और वे भागने की फिराक में थे लेकिन भाग नहीं सके और पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से 25 बोरा गुटखा और जब्त किया। इस तरह पुलिस ने कुल 85 बोरा गुटखा जब्त किया है। मौके पर पुलिस ने यहां काम करने वाले 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में नकली गुटखा बनाने का काम छावनी में रहने वाले साजिद खान द्वारा किया जाता है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में है।

सरकार का बड़ा फैसला, 100 वेबसाइट ब्लॉक, जॉब के नाम पर कर रही थीं ठगी
गुस्ताखी माफ: तो क्या आसमान से टपकेंगे ओलम्पिक खिलाड़ी?
यूपी के काशी से इंडोनेशिया के बाली तक पहुंचेगा सांकरा की दीदियों का हर्बल गुलाल और अष्टगंध
CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, हसिया से रेत दिया गला… तीन माह पहले हुई थी शादी
एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज के खेल मैदान में टेपबॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर आएंगी ओलंपिक मेडल विनर मनु भाकर…. खिलाड़ियों का बढ़ाएंगी हौसला… जानिए पूरा शेड्यूल
Next Article बम्लेश्वरी दर्शन यात्रा को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी, 5 दिनों तक रोजाना चलेंगी 4 बसें बम्लेश्वरी दर्शन यात्रा को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी, 5 दिनों तक रोजाना चलेंगी 4 बसें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?