ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर, रिसाली में 10 लाख की ठगी की शिकार हुई दंपति
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : घर बैठे पार्ट टाइम जॉब का ऑफर, रिसाली में 10 लाख की ठगी की शिकार हुई दंपति

By Mohan Rao Published June 30, 2025
Share
साइबर फ्राड
SHARE

भिलाई। ऑनलाइन फ्रॉड के प्रति अवेयरनेस के बीच शातिर ठग रोज नए नए तरीकों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के प्रति अभी लोग जागरुक हो रहे हैं और इस बीच पार्ट टाइम जॉब का ऑपर देकर ठगी की जा रही है। ताजा मामले में रिसाली की एक दंपति इस प्रकार पार्ट टाइम जॉब के झांसे में आकर 10 लाख से ज्यादा की रकम ठगों को दे बैठा। टेलीग्राम अकाउंट में आए मैसेज से इनके रुपए लुट गए। इस मामले में साइबर थाना दुर्ग रेंज में शिकायत की गई है। इस मामले में साइबर थाना दुर्ग रेंज द्वारा धारा 66D-आईएनएफ, 318(4)-बीएनएस, 336-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जॉब ऑफर के नाम पर ठगी यह घटना मैत्री नगर रिसाली निवासी स्वराज बेनर्जी व उसकी पत्नी प्रिया बेनर्जी के साथ हुई है। स्वराज बेनर्जी ने इस संबंध में शिकायत करते हुए बताया कि 25 जून को उसकी पत्नी प्रिया बेनर्जी के टेलीग्राम आईडी पर @Viddhisharma की आईडी से पार्ट टाईम जाब का मैंसेज आया। इसमें कहा गया कि जिसमें यूट्यूब का लिंक भेजेंगे, वीडियो देखकर लाईक एंव कमेंट कर उसका स्क्रीन शॉट लेकर एक अन्य टेलीग्राम आईडी @gemini_reception2 भेजना है। ऐसा करने पर @Viddhisharma आईडी से सैलरी कोड AG4506 दिया। उक्त सैलरी कोड को हमने @gemini_reception2 आईडी में भेजे। उसके बाद @gemini_reception2 आईडी में हमें काम समझाया गया एंव मेरे युपीआई आईडी में 150 रुपए मिल गए।

इस तरह से विश्वास में लेकर हमें बताया गया कि पूरे 32 टास्क पूरे करने हैं। इसके बाद  एक टेलीग्राम आईडी में हमें एक लिंक भेजा गया। उस लिंक में जाकर विडियो को लाईक एंव कमेन्ट करके उसका स्क्रीन शाट लेकर टेलीग्राम आईडी @gemini_reception2 में भेजते थे। स्वराज बेनर्जी ने बताया कि उन्होंने उस आईडी में कुल 6 टास्क पूरे किए। इसके लिए 1010 रुपए लगाने कहा गया। 1010 रुपए अंजली के भेजे गये युपीआई आईडी में डाल दिये। फिर उन्हें एक नया टेलीग्राम आईडी का लिंक भेजा जिसके बाद हम उस दिये गये टेलीग्राम आईडी @GEMINI_Sandeep में लिंक के माध्यम से जुड़ गये। हमने टास्क कम्पलीट किया। इससे 1500 एंव 4310 रुपए मिले।

इसेक बाद आईडी के माध्यम से ही 28500 रुपए का फाईन देने कहा गया। कमाई होता देख स्वराज बेनर्जी ने 28500 रुपए युपीआई आईडी Himanshuforonlinework-1@okicici में डाल दिये। कुछ  समय बाद खता फ्रीज होने का डर दिखाकर उनके द्वारा फिर से 78888 रुपए की मांग की गई। दंपति ने यह मांग भी पूरी कर दी। इसके बाद कभी क्रेडिट स्कोर कम होने की बात करते तो कभी कुछ। इस तरह लगातार रुपए की डिमांड होने लगी। इससे स्वराज बेनर्जी को लगने लगा कि उसके साथ फ्रॉउ हो रहा है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में जाकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने कब कब कितने रुपए ट्रांसफर किए इसकी जानकारी भी साइबर पुलिस को दी है। फिलहाल इस मामले में साइबर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
Next Article नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर लिख रहे बस्तर के विकास की नई गाथा -रत्नावली कौशल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?