ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : कैंप-2 में हत्या के आरोपी की हत्या, शराब के नशे में गवाह को धमकाने पहुंचा था, बाप-बेटे ने मारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-Bhilai

Bhilai Breaking : कैंप-2 में हत्या के आरोपी की हत्या, शराब के नशे में गवाह को धमकाने पहुंचा था, बाप-बेटे ने मारा

By Mohan Rao
Published: August 22, 2025
Share
भिलाई में हत्या
SHARE

भिलाई। छावनी थाना अंतर्गत श्याम नगर कैंप-2 में गुरुवार की रात को जेल से जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी युवक की हत्या कर दी गई। मोहल्ले में रहने वाले पिता-पुत्र ने मिलकर उसकी हत्या की। घटना गुरुवार रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक युवक गवाह को धमकाने चाकू लेकर पहुंचा था और उसी के चाकू से उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्याम नगर कैंप-2 निवासी सोनू बाबू रेड्डी (26) की मोहल्ले के ही सुधाकर मोहरे व धन्ना मोहरे ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार सोनू ने पांच साल पहले मोहल्ले में आपसी रंजिश के बाद एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुधाकर मोहरे की पत्नी की गवाही पर सोनू को सजा हुई थी। जेल में सजा काट रहा सोनू आठ माह पहले ही जमानत पर छूटा था। बताया जा रहा है जमानत पर बाहर आने के बाद से ही सोनू गवाही देने वाली सुधाकर की पत्नी व उसके परिवार से रंजिश रख रहा था।

विवाद के बाद पिता-पुत्र ने की हत्या
बताया जा रहा है कि गुरुवार को सुधाकर के बेटे धन्ना साथ सोनू का विवाद हुआ था। इसके बाद रात को वह शराब के नशे में सुधाकर के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान बाप-बेटे से कहासुनी हो गई, जो कि हाथापाई में बदल गई। सोनू सुधाकर के घर पर चाकू लेकर गया था लेकिन झूमा झटकी के दौरान चाकू हाथ से छूट गया। मौके का फायदा उठाकर बाप-बेटे ने चाकू उठाया और सोनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।  हत्या की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और सुधाकर व धन्ना को हिरासत में लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला शास्त्री अस्पताल भिजवाया गया।

मवेशी तस्करों की खुली पोल, ट्रक पलटने से 14 मवेशियों की मौत: चालक फरार
भिलाई के युवा का मेडिशटर एप…. कोविड काल में लोगों के लिए हो रहा काफी उपयोगी… घर बैठे मिल रही हैं दवाएं
कोरबा में नाबालिग ने लगाई फांसी, सहेली के प्रेमी को करती थी पसंद… पिता को भी मिली थी धमकी
जिला अस्पताल में सात बच्चों की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
ओलंपिक में भारत को गोल्ड: पीएम समेत सभी नेताओं ने दी बधाई मोदी बोले- ये उपलब्धि देश हमेशा याद रखेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई तीन में दिन दहाड़े घर में सेंधमारी, लाखों के जेवर व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस
Next Article मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होगा उन्नयन, जनता को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?