ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : मोबाइल चार्जर से घर में लगी भीषण आग, पल भर में सारा सामान खाक… जेवर व नगदी भी जली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : मोबाइल चार्जर से घर में लगी भीषण आग, पल भर में सारा सामान खाक… जेवर व नगदी भी जली

By Mohan Rao
Published: March 12, 2025
Share
SHARE

भिलाई। बैंकुंटधाम कैंप-2 वार्ड 32 के एक मकान में बुधवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग मोबाइल चार्जिंग के कारण लगी है। जिस समय घर में आग लगी तब कोई भी घर पर नहीं था। पल भर में आग ने ऐसा रूप धरा कि घर का सारा सामान खाक हो गया। अलमारी में रखे कपड़े, जेवर व नगदी सहित रसोई का सारा सामान जल गया। घटना की सूचना के करीब आधे घंटे बाद फायरा ब्रिगेड पहुंचा और आग पर काबू पाया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कैंप-2 बैकुंटधाम वार्ड 31 में निर्मला साहू के मकान में बुधवार सुबह 9:30 बजे भीषण आग लग गया। निर्मला साहू ने बताया कि वह अपनी मां के साथ इस घर में रहती है। उसकी बेटी अपने मामा के साथ मंदिर गई थी और वह भी दूध लेने चली गई। उसकी मां सुबह 8 बजे काम पर चली गई थी। घर पर उसके भाई व उसका मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। जब तक दूध लेकर निर्मला साहू वापस लौटती घर में आग लग चुकी थी। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। आग बुझाने सीट को भी पत्थर मारकर तोड़ा गया। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचता उससे पहले निगम के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लगभग 10 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।

लाखों का सामान जलकर खाक
निर्मला साहू ने बताया कि अलमारी में रखे सारे कपड़े जल गए। अलमारी में कुछ कैश व सोने चांदी के जेवर भी रखे हुए थे। किचन का भी सारा सामान जल गया। आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। घटना के बाद आसपास काफी भीड़ भी जमा हो गई। निर्मला साहू ने बताया कि पत्थर से सीट तोड़ने के कारण आग बुझाने में मदद मिली। घटना की सूचना छावनी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सरकारी स्कूल में चोरी, हेडमास्टर के ऑफिस से टीवी व लैपटॉप पार… इंडक्शन टॉप भी ले गए चोर
विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा : बड़ी संख्या में जुड़ रहे युवा और बुजुर्ग… जनता का मिल रहा समर्थन
डॉक्टरों के वेतन भुगतान पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा: युद्ध के दौरान सैनिकों को नाराज मत कीजिए
चिरमिरी-नागपुर रेलवे लाइन परियोजना में भू-स्वामियों को राहत: नई मार्गदर्शिका से प्राथमिक प्रतिकर में 3.35 करोड़ रुपये की वृद्धि
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की जयंती पर किया नमन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में कार से डेढ़ करोड़ बरामद, रूटीन जांच में मिले 500, 200 और 100 रुपए के नोटों के बंडल
Next Article shreekanchanpath 148 # 12 March 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?