ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : साली की शादी के नाम पर ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, जेवर खरीदकर की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : साली की शादी के नाम पर ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, जेवर खरीदकर की ठगी

By Mohan Rao
Published: October 5, 2024
Share
धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में साली की शादी के नाम पर ज्वेलर्स से लाखों की ठगी का मामला सामने आया। शातिर शख्स ने ज्वेलरी शॉप में काम करने वाले अपने कथित भतीजे से परिचय बताकर 18 लाख रुपए से जयादा के जेवर खरीदे। इसके एवज में चेक पर चेक दिया लेकिन एक खाते में भी रुपए नहीं थे। ज्वेलरी संचालक लगातार अपने रुपए के लिए चक्कर लगाता तो शातिर एक चेक पकड़ा देता। लगातार चेक बाउंस होने पर ज्वेलर्स को ठगी का अहसास हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में नेवई पुलिस ने धारा 406, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल ठगी का शिकार होने वाले ज्वेलर्स का नाम हेमंत कुमार सोनी है।  हेमंत सोनी दया नगर रिसाली भिलाई में रहता है और रिसाली बस्ती शिवाजी चौक में लक्ष्मी ज्वेलर्स नाम से उसकी दुकान है। उसकी दुकान में भीखम यादव उर्फ गोलू लंबे समय से काम कर रहा है। भीखम का परिचित शांति नगर भिलाई निवासी विवेक शर्मा अक्सर दुकान उससे मिलने आता है। वह मंत्रालय में नौकरी करता है और भीखम को अपना भतीजा बताता है। इस बीच उसने एक दिन अपनी साली की शादी के लिए सारे जेवर उन्हीं की दुकान से खरीदने की इच्छा जताई तो हेमंत सोनी ने हामी भर दी

लाखों के जेवर खरीदकर की ठगी
इसके बाद विवेक शर्मा अपनी साली के लिए जेवर लेने 13 मई 2024 को शाम 7 बजे मेरे हेमंत शर्मा की दुकान पहुंचा। इस दौरान सोने का जेवर हाफ सेट वजन 21.510 ग्राम, झुमका वजन 10.750 ग्राम, मांगटीका वजन 3.660 ग्राम, नथ वजन 4.330 ग्राम, चुडी वजन 30.850 ग्राम  कुल कीमती 566,666 रुपए की खरीदी की। इसके बाद सोने का जेवर अंगुठी वजन 4.800 ग्राम, अंगुठी वजन 4.510 ग्राम, अंगुठी वजन 4.800 ग्राम, अंगुठी वजन 3.960 ग्राम कुल राशि 144017 रुपए, सोने का 04 चैन वजन क्रमश: 11.380 ग्राम, 11.310 ग्राम, 12.110 ग्राम, 10.210 ग्राम कीमती 358,727 रुपए की खरीदी की। इसके बाद 17 मई को सोने का जेवर रानी का हार 43.770 ग्राम, लाकेट 2.920 ग्राम, मोती 0.900 मिलीग्राम, चैन 19.900 ग्राम, चुडी 27.800 कीमती 766094 रुपए, सोने का लाकेट वजन 2.850 ग्राम, पाईप 1.600 ग्राम कीमती 30778 रुपए की खरीदी की। इस तरह कुल 18,71,282 रुपए की ज्वेलरी खरीदी। इसके एवज में विवेक शर्मा ने 10 लाख रुपए चेक दिया और शेष रुपए 25 मई 2024 को देने का आश्वासन दिया। जब 10 लाख का चेक हेमंत सोनी ने बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।

जब रुपए मांगता एक चेक थमा देता था विवेक शर्मा
चेक बाउंस होने के बाद हेमंत सोनी जब भी विवेक शर्मा के पास रुपए मांगने जाता तो वह एक चेक थमा देता। 7 जून को एचडीएफसी बैंक खाता के चेक क्रमांक 000019 में 19,60,000 भर कर दिया, जिसे बैक में लगाने पर बाउंस हो गया है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक के चेक क्रमांक 000098 राशि 18,00,000 रुपए भर कर दिया और वह भी बांउस हो गया है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक का कोरा चेक 15 जुलाई को भर कर दिया और बैक में लगाने पर वह भी बाउंस हो गया। तब जाकर हेमंत सोनी को अहसास हुआ कि विवेक शर्मा ने जेवर खरीदकर उससे ठगी की है। विवेक शर्मा ने कुल 18 लाख 71 हजार 282 रुपए के सोने का जेवर खरीदकर ठगी की। इस मामले में नेवई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में 2024 होंगे विधानसभा चुनाव! राज्य का दर्जा जल्द हो बहाल-सुप्रीम कोर्ट
घाटे से परेशान व्यवसायी ने पहले की मां की हत्या, फिर भाई-बहन को घायल कर की आत्महत्या
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने IIT भिलाई के 7 स्टूडेंट्स को दिया गोल्ड-मेडल, 396 स्टूडेंट्स को मिली डिग्री
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश का असर: 24 घंटे के भीतर राजनांदगांव पुलिस ने किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार
Accident : बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत… पहियों के नीचे 50 मीटर तक घीटती रही महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway News : बिल्हा- दगोरी सेक्शन भी अब ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली से लैस, ट्रेनों को मिल रही गति
Next Article वैशाली नगर के  4 स्कूलों की 80 छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक रिकेश ने तिलक लगाकर दिया उपहार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?