ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : दुबई में फैशन शो कराने के नाम पर भिलाई में भाजपा नेत्री से 17 लाख की ठगी… रुपए लेने के बाद भी नहीं कराया इवेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : दुबई में फैशन शो कराने के नाम पर भिलाई में भाजपा नेत्री से 17 लाख की ठगी… रुपए लेने के बाद भी नहीं कराया इवेंट

By Mohan Rao
Published: June 1, 2023
Share
भिलाई भट्‌टी थाना
SHARE

भिलाई। इंटरनेशलन स्तर पर फैशन शो कराने के नाम पर भिलाई में भाजपा नेत्री से 17 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा नेत्री व सोशल वर्कर ने भिलाई भट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-1 निवासी टी. जाया रेड्डी (46) जे.के. फाउंडेशन की डायरेक्टर है और पूर्व पार्षद भी रह चुकी है। जया रेड्‌डी फैशन शो आयोजित करने का भी काम करती है। उन्होंने भट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि जयपुर राजस्थान निवासी विजय जैन द्वारा इंटरनेश्नल लेवल पर दुबई में फैशन शो कराने का दावा किया। इसके लिए 15 मई 2022 से 27 जुलाई  2022 तक यूपीआई गुगल पे एवं फोन पे के माध्यम से लगभग 17,88,328 रुपए ले लिए।

जया रेड्‌डी ने बताया कि वे अब तक 10 से ज्यादा इवेंट करा चुकी हैं और उनके बड़ी संख्या में महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जेसीआई मीटिंग के दौरान रायपुर में मृगमय सिंह से मुलाकात हुई। उन्होंने इंटरनेश स्तर पर फैशन शो कराने के आईडबल्यूएफसी कंपनी के मालिक विजय जैन के बारे में बताया और कहा कि वे बड़े स्तर पर फैशन शो कराते हैं। जया रेड्‌डी ने मृगमय सिंह की बातो में आकर उडीसा,झारखंड में रहने वाली कई महिलाओं को इस इवेंट से जोड़ा और रुपए जमा किए। विजय जैन ने दुबई में शो के लिए 45000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च बताया। जया रेड्‌डी ने कुल 41 लोगो का पैसा गुगल पे व फोन पे के माध्यम से अदा किया। इस तरह 17 लाख 88 हजार 328 रुपए विजय जैन ले चुका है। रुपए लेने के बाद अब तक इवेंट नहीं कराया है। पहले 14 अगस्त 2022 को इवेंट की बात कही और लगातार 8 बार डेट बदल चुका है। विजय जैन न तो इवेंट करा रहा है और न ही उनके पैसे लौटा रहा है। रुपए वापस मांगने पर गाली गलौच कर मारने की धमकी दे रहा है। अब इस मामले में भट्‌टी पुलिस ने विजय जैन के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञानवापी मामला: सर्वे रिपोर्ट दाखिल करने एएसआई को मिला समय, सुनवाई के दौरान मिली दस दिनों की मोहलत
Breaking News : दुर्ग पुलिस की पकड़ में आए अंतर्राज्यीय डकैत, पति-पत्नी को बंधक बनाकर की थी लूट
लोकवाणी की 12 वीं कड़ी में सीएम बघेल ने कहा: बच्चे शिक्षा, हुनर और खेलकूद के कौशल से बनाए अपनी विशिष्ट पहचान
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल
सर्दियों में बनाकर पीएं ये 5 सूप, आसान हैं इनकी रेसिपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कुछ अलग हैं छत्तीसगढ़ के राम
Next Article 21 लाख लीटर पानी बहाने का मामला: SDO भी सस्पेंड, फूड इंस्पेक्टर सहित तीन प्रशासन ने कराया एफआईआर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?