ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को धमकाने वाले की हुई पहचान, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को धमकाने वाले की हुई पहचान, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध

By Mohan Rao
Published: January 8, 2023
Share
सीसी टीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध
SHARE

भिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह (छोटू) को धमकी भरा पत्र भेजने वाले की पहचान हो गई है। ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह को धमकी भरा पत्र भेजने वाला ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू है जिसने अपने सुपरवाइजर जोन-2 खुर्सीपार निवासी राजेश गुप्ता पिता स्व काशी नाथ गुप्ता के हाथों लेटर पोस्ट कराया था। दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज बरामद किया है जिसमें संदिग्ध दिख रहा है। राजेश्ट्रा गुप्ता ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू के यहां पिछले कई सालों से सुपरवाइजरी कर रहा है। यही नहीं यह धमकी भरा पत्र पोस्ट करने के लिए सतबीर सिंह ने ही उसे दिया था।

बता दें दो दिन पहले ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) को धमकी भरा पत्र मिला था। ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत को सफेद लिफाफे में पत्र भेजकर धमकी दी गई थी। उन्हें पत्र लिखने वाले ने बाहर से आदमी बुलवाने व उनके जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) की शिकायत के बाद पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है।

बता दें ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह उर्फ सोनू दिवंगत ट्रांसपोर्टर मंगासिंह के बेटे हैं। मंगा सिंह की मौत कारोबार उनके बेटे सतबीर सिंह उर्फ सोनू संभाल रहा था। बताया जा रहा है एक ही व्यवसाय से जुड़े होने के कारण इंद्रजीत सिंह की सतबीर सिंह से दोस्ती भी है। अब जब धमकी भरा पत्र उसी के द्वारा भेजे जाने की जानकारी मिली तो इसे लेकर वह भी सकते में है। बहरहाल पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा है कि हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इंद्रजीत सिंह (छोटू) को धमकी भरा पत्र भेजने वाले की पहचान हो गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ऐसे खुला लेटर का राज
दो दिन पहले शिकायत के बाद पुलिस ने पत्र की जांच की। पता चला कि यह लेटर 25 दिसंबर 2022 को सेक्टर 2 के स्ट्रीट पोस्ट बॉक्स से पोस्ट किया गया है। उस दिन के सीसी टीवी फुटेज खंगाले तो बाइक सवार संदिग्ध दिखा जिसने पत्र पोस्ट किया था। वह ब्लैक कलर की स्प्लैंडर प्लस बाइक से आया था। इसके बाद पुलिस लेटर पोस्ट करने वाले का पता लगाया और उसके बाद उसे भेजने वाले ट्रांसपोर्टर का नाम भी सामने आया।


रोजगार मिशन का गठन: छत्तीसगढ़ सरकार की 15 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: इन्फ्रा और विकास कार्यों की फंडिंग के लिए बनेगा नया बैंक
Gujarat विधानसभा चुनाव : भाजपा का घोषणापत्र जारी, 20 लाख लोगों को रोजगार देने सहित यह है इनके वादें
Share Market: शेयर बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार
मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बदलेगी किसानों की तकदीर, कोण्डागांव के कोकोड़ी में 140 करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Accident : शिवनाथ पुल पर कार-स्कूटर की टक्कर, पति-पत्नी की मौत
Next Article आधुनिक युग में अस्तित्व की लड़ाई लह रहा कुम्भकार समाज, सरकार करेगी हर संभव मदद-भूपेश बघेल आधुनिक युग में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा कुम्भकार समाज, सरकार करेगी हर संभव मदद-भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?