ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : कार में डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगाकर की एक लाख की डिमांड, ब्रेकअप करने पर गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : कार में डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगाकर की एक लाख की डिमांड, ब्रेकअप करने पर गर्लफ्रेंड को कर रहा था ब्लैकमेल

By Mohan Rao
Published: May 30, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में डिप्टी कलेक्टर की बोर्ड कार में लगाकर पहुंचे बदमाशों ने एक लाख रुपए की उगाही का प्लान बनाया। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के ब्रेकअप करने पर दोस्त के साथ मिलकर प्लान बनाया और उगाही के लिए पहुंचा। युवक को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का अन्य युवकों से भी संबंध था। उसने अपने प्रेम संबंध की बात घरवालों को बताने का डर दिखाकर वह रुपए लेना चाह रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी की और रायपुर के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से डिप्टी कलेक्टर के बोर्ड वाला कार भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल इस मामले में पीडित युवती द्वारा 29 मई को शिकायत दर्ज कराई गई। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि कोंडागांव निवासी वैभव भारती को वह 3 साल से जानती है। दोनों के बीच प्रेमसंबंध भी था। वैभव भारती को शक था कि युवती इंस्टाग्राम के जरिए अन्य युवकों से भी दोस्ती रखती थी। इसके कारण वह उससे अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली गलौच करता था। वैभव द्वारा प्रार्थिया तथा अन्य मित्रों को इंस्टाग्राम पर मैसेज के माध्यम से अभद्र गाली लिखा मैसेज विभिन्न तिथियों में सेंड किया। लगातार उसके ऐसा करने से युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया। इसके बाद वैभव उससे बदला लेने का प्लान बनाने लगा।

इसके बाद 29 मई की शाम करीबन 4 बजे प्रार्थिया अपने कॉलेज में अपने मित्रों के साथ खड़ी थी। इस दौरान कॉलेज गेट के पास एक वेक्सवैगन कार रुकी। कार के सामने नंबर प्लेट पर डिप्टी कलेक्टर लिखा हुआ था। कार से वैभव भारती व उसका मित्र प्रियम जैन उतरे। दोनों प्रार्थिया के पास आए वैभव ने उससे  एक लाख रुपए की मांग की। प्रार्थिया के मना करने पर वैभव कहा कि तुम्हारे परिवार को मेरे व तुम्हारे बीच प्रेम संबंध के बारे में सब कुछ बता दूंगा। यह कहकर वह प्रार्थिया को डराने लगा व पैसा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। इस दौरान प्रार्थिया के मित्रों के  वहां आ जाने पर वे दोनों प्रार्थिया  को गंदी-गंदी गाली देते हुए कार से भाग गए। प्रार्थिया  की लिखित शिकायत पर अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 308(2),308(4),296,351(3),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी। 30 मई को आरोपियों के बस से रायपुर भागने की जानकारी होने पर पुलिस की टीम दुर्ग बस स्टैंड पहुंची और दोनों को पड़कर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी वैभव द्वारा बताया गया कि वह प्रार्थिया से प्रेम करता था जिनके बातचीत बंद करने व इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक करने के कारण प्रार्थिया से बदला लेना चाहता था। इसके कारण उसने अपने मित्र प्रियम जैन के साथ मिलकर रायपुर से फॉक्सवैगन गाड़ी किराए से लेकर उसका नंबर प्लेट निकाल कर उसमें डिप्टी कलेक्टर लिखा हुआ प्लेट लगाया और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए लेना चाहा। उसे पता चल गया था कि लड़की ने थाने में शिकायत कर दी है इसलिए वह फरार होना चाह रहा था और इसके डर से अपनी कार को शिवनाथ नदी ब्रिज दुर्ग के नीचे छिपाकर भाग रहा था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कार तथा उनके मोबाइल फोन को बरामद कर जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कार की डिक्की से कार का नंबर प्लेट बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।  उक्त कार्यवाही में इंचार्ज चौकी पर भारी रेमन साहू , प्रधान आरक्षक  राकेश सिंह, आरक्षक  बृज मोहन सिंह, आरक्षक  रोमन देशमुख की अहम भूमिका रही।

बोरसी-रुआबांधा की गुम हुई सड़क का होगा निर्माण….. 9.95 करोड़ की राशि से जल्द शुरू होगा काम
राज्य खेल स्पर्धा में भाग लेने आये बच्चों की इच्छा पर कलेक्टर ने कराया ट्रेन का सफर… ट्रेन में यात्रा कर खिले बच्चों के चेहरे
तीन से शादी की, चौथी से प्यार : आशिक मिजाज पति को तीसरी पत्नी ने मार डाला, प्रेम प्रसंगों से आ गई थी तंग
राजनीति के मैदान में उतरेंगे सौरव गांगुली? बीजेपी नेतृत्व को बता दी मन की बात
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक खादों के दाम में वृद्धि पर जताई चिंता, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी रोकने व मूल्य वृद्धि वापस लेने किया आग्रह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में 500 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात, सीएम साय बोले- बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला
Next Article मुख्यमंत्री साय ने कहा- जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?