ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : कैंप क्षेत्र में फायरिंग…. नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले जेल से छूटे नाबालिग को बनाया निशाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : कैंप क्षेत्र में फायरिंग…. नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले जेल से छूटे नाबालिग को बनाया निशाना

By Mohan Rao
Published: June 21, 2024
Share
फायरिंग के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत केम्प 2 के मिलन चौक पर शुक्रवार को फायरिंग से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले में जेल से छूटे नाबालिग आरोपी को निशाना बनाया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इंकार कर रही है। वहीं नकाबपोशों ने जिस नाबालिग को निशाने पर लिया था, उसके मामा ने फायरिंग की आवाज सुनने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर रिवाल्वर व तलवार जब्त किया है।

दरअसल नकाबपोश शख्स द्वारा जिस नाबालिग को टार्गेट बनाकर रिवाल्वर से फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है वह बीते 21 जनवरी 2024 को हुई शिवम साव हत्याकांड का एक आरोपी है। इस नाबालिग आरोपी को आज पेशी में न्यायालय जाना था। इसके लिए अपने दोस्त करण के साथ कुछ पैसे लेने अपने मामा साबिर खान के घर जा रहा था। तभी पीछे से चार नकाबपोश उन पर हमला करने दौड़ पड़े। भनक लगते ही नाबालिग और उसका दोस्त दौड़ते हुए भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को भी नहीं लगी और दोनों युवक बचकर भाग निकले।

घटन की सूचना के बाद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल व थाना प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख है कि एक नकाबपोश रिवाल्वर ताने नाबालिग को दौड़ा रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में गोली चलने का सबूत नजर नहीं आ रहा है। फुटेज की बारीकी से जांच के बाद वास्तविकता सामने आ जाएगी। इधर शिवम साव हत्याकांड के जेल से छूटे नाबालिग आरोपी के मामा साबिर खान का कहना है कि चार नकाबपोश युवकों ने उनके भांजे और उसके दोस्त करण को दौड़ाया। इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग किया और बाकी तीन तलवार व चाकू लेकर दौड़ रहे थे।

गौरतलब रहे कि बीते 21 जनवरी की रात को शारदा पारा इलाके में टेंट हाउस की गाड़ी बैक करते समय ठोकर लगने से उपजे विवाद पर 12 वीं के छात्र शिवम साव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान व राहुल प्रजापति सहित एक नाबालिग की गिरफ्तारी हुई थी। हाल ही में नाबालिग आरोपी जेल से छूटकर आया है। शुक्रवार को उस पर हमला हुआ। इस हमले को शिवम साव हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान, एक साल तक बिजली पानी के बिल में 50 प्रतिशत की छूट
शादी की सालगिरह के दिन नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले, प्रताड़ना के आरोप में ससुराल पक्ष की हुई गिरफ्तारी
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी… जानिए कहां से आ रहा पैसा?
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पेवेलियन का किया अवलोकन
हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः CM भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल, कहा- वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है योग
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 248 # 21 June 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?