ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सुपेला के मकान में लगी आग, सोना व कैश खाक… दो माह बाद होनी है बेटे की शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सुपेला के मकान में लगी आग, सोना व कैश खाक… दो माह बाद होनी है बेटे की शादी

By Mohan Rao
Published: December 19, 2024
Share
घर में लगी आग : सारा सामान जलकर खाक
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा नगर वार्ड 8 धन्वंतरी स्कूल के पास एक मकान में आग लगने से लाखों का माल स्वाहा हो गया। जिस घर में आग लगी उनके घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। गुरुवार की दोपहर को पूरा परिवार शांतिभोज कार्यक्रम में गया था और पीछे से घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने घर वालों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे। इससे पहले की फायर ब्रिगेड पहुंच पाता आसपास के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर धन्वंतरी  स्कूल के पीछे वाले हीरामन साव व रूबी देवी के मकान में आग लग गई। हीरामन साव के परिवार में पांच लोग हैं। वे सब्जी का व्यापार करते हैं। घटना के संबंध में हीरामन साव की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि घर के सभी लोग शांति भोज कार्यक्रम में गए हुए थे। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर पर आग गई है। सभी भागे-भागे घर पहुंचे तो देखा कि पूरा मकान जल गया। छप्पर जलने के साथ ही घर का पूरा सामान जल गया। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन उसके आने से पहले की आग बुझा ली गई।

पांच लाख कैश व सोना भी जला
रूबी देवी ने बताया कि दो माह बाद उसके बेटे राहुल साव की शादी है और घर पर उसकी तैयारियां चल रही थी। एक दिन पहले बंधन बैंक से एक लाख 20 हजार रुपए लोन लिया था। शादी के खर्च के लिए पांच लाख रुपए कैश व सोने की ज्वेलरी घर पर रखी थी। आगजनी से पूरा कैश जल गया है। जला हुए कैश के अवशेष दिख रहे हैं। वहीं सोना कहां गया इसका पता नहीं चल रहा। वहीं बेटी की नर्शरी से लेकर डिप्लोमा तक के मार्कशीट जल गए। आशंका है कि आग से सोना पूरा गल गया हो। आग के कारण घर में रखा एक एक सामान जल गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

महिला अफसर ने बेहोश युवक को कंधे पर ऑटो तक पहुंचाया.. समय पर इलाज मिला, तो बच गई जान
अगले दो महीने में किसानों के खाते में 7000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी सरकार
भवानीपुर का संग्राम भी नंदीग्राम की तरह होगा? बड़े चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में बीजेपी
Corona : क्या नए साल में आएगी एक और लहर, 227 दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा आया सामने… जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विभाग की जरूरत के अनुसार अधिकारी कर्मचारियों का प्रशिक्षण कोर्स तय किया जाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 66 # 19 December 2024
Next Article सेग्रिगेशन प्लांट के विरोध में दुर्ग निगम का घेराव, लोग बोले- पूरे शहर का कचरा होगा डंप… चुनाव बहिस्कार की भी दी चेतावनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?