ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भिलाई तीन-चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष की बेटी की सड़क हादसे में मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : भिलाई तीन-चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष की बेटी की सड़क हादसे में मौत

By Mohan Rao
Published: June 28, 2024
Share
सड़क हादसे में युवती की मौत
SHARE

सड़क पार करते समय बाइक सवार ने मारी ठोकर

भिलाई। भिलाई-3 में फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल की ठोकर लगने से आटो से उतरकर पैदल सड़क पार कर रही युवती की मौत हो गई। यह घटना आज साढ़े 11 बजे के लगभग बिजली कॉलोनी के पहले गेट के पास हुई। गतवा तालाब पार निवासी मृतका मीनाक्षी वर्मा ( 20 वर्ष ) भिलाई – चरोदा नगर निगम में  भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा की बेटी है। मामले में पुलिस ने आरोपी मोटर साइकिल चालक को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी वर्मा कोचिंग क्लास से लौट रही थी। वह चरोदा की ओर से आटो में आकर भिलाई-3 में रेलवे कॉलोनी के पास उतरने के बाद फोरलेन सड़क को पार कर बिजली कॉलोनी के पहले गेट की ओर जा रही थी। डिवाइडर पर पैदल वालों के लिए छोड़ी गई जगह से वह सड़क पर उतरी ही थी कि दुर्ग से रायपुर की दिशा में तेज रफ्तार से जा रहे मोटर साइकिल चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया।

हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से सड़क पर खून बिखर गया और मौके पर ही मीनाक्षी वर्मा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिलाई-3 पुलिस ने शव को शास्त्री हास्पिटल सुपेला मरच्यूरी भिजवा दिया। मृतका मीनाक्षी वर्मा के पिता राम खिलावन वर्मा भिलाई – चरोदा नगर निगम में भाजपा से दो बार के पार्षद हैं। इस कार्यकाल में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। मीनाक्षी 4 बहनों में तिसरे नंबर की है। सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर महापौर निर्मल कोसरे सहित पक्ष व विपक्ष के अनेक पार्षद और संगठन के लोग पोस्टमार्टम के दौरान मर्च्यूरी में मौजूद रहे।

‘राजपूत नहीं थे सुशांत सिंह’ लालू के विधायक के बोल पर बिहार में बवाल
Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आए ग्रामीण, चार घायल
राजनांदगांव में नवपदस्थ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने संभाला कार्यभार
दुर्ग वनमंडल में अनूठा प्रयोग: जापान की मियावाकी तकनीक से बन रहा जैव विविधता पार्क…. 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं पौधे… 30 गुना सघन होता है वन
दया सिंह ने लखनऊ में की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात: संगठन को मजबूती प्रदान करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हुई चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 255 # 28 June 2024
Next Article पीएचई विभाग की बड़ी कार्रवाई…. जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही, हटाए पर गए ईई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?