ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : मध्यप्रदेश के शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार, शराब के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर की थी 42 लाख की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : मध्यप्रदेश के शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार, शराब के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर की थी 42 लाख की ठगी

By Mohan Rao
Published: September 10, 2024
Share
मध्यप्रदेश के शातिर पिता-पुत्र गिरफ्तार, शराब के कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर की थी 42 लाख की ठगी
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की भिलाई नगर पुलिस ने ठगी के एक मामले में शातिर पिता-पुत्र को भोपाल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर सेक्टर-2 भिलाई निवासी शशिधर पाण्डेय को शराब के कारोबार में निवेश कर अत्याधिक मुनाफे का झांसा दिया और 41 लाख 99 हजार रुपए ठग लिए। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी सतीश शुक्ला (48) व सचिन शुक्ला (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर -2 निवासी शशिधर पाण्डेय ने इस संबंध में 18 जुलाई 2024 को लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि सतीश शुक्ला एवं सचिन शुक्ला साकिन एससीसीटी नेहरु नगर भोपाल मध्यप्रदेश के द्वारा शराब व्यापार मे पैसा लगाने पर अधिक मुनाफा देने का विश्वास दिलाया। उनके झांसे में आकर शशिधर ने 41 लाख 99 हजार रुपए निवेश किया। रुपए लेने के बाद न तो व्यापार का पता चला और न मुनाफे का। शशिधर द्वारा कई बार पिता पुत्र से संपर्क किया लेकिन उनके रुपए नहीं लौटा रहे थे। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने आवेदन के आधार पर धारा 420, 409, 34 भादवि. 66 डी आईटी एक्त का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है |

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखकर जिला दुर्ग  पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर व सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन मे भिलाई नगर पुलिस की एक टीम को मध्यप्रदेश रवाना किया गया। क्वा. नं. डी 405 सागर ग्रीन हिल्स कोलार रोड भोपाल मध्यप्रदेश से सतीश शुक्ला व सचिन शुक्ला को रायसेन से हिरासत मे लेकर भिलाई नगर लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद नहीं बचा मेडिकल कॉलेज का छात्र, 15 और छात्र निकले पॉजिटिव
नीति आयोग ने किया देश में डिजिटल बैंक बनाने का प्रस्ताव, जानें कैसे देंगे सेवाएं
आखिरी मैच से पहले ही भारत पहुंचा विश्वकप के सेमीफाइनल में, उलटफेर का शिकार हुई दक्षिण आफ्रिका
Bhilai Breaking : कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रक चोरी का लोहा बरामद… फरार ललित कबाड़ी भी पकड़ाया
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 327 # 10 Sep 2024
Next Article आसमान से बिजली गिरेगी या नहीं बताएगा दमिनी ऐप, भारत सरकार ने किया डेवलप… आप भी करें डाउनलोड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?