भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को आपसी विवाद के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पंथी चौक रुआबांधा में आधी रात के बाद चार लोग मिलकर शराब पी रहे थे। चारों दोस्त बताए जा रहे हैं। शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों की चौथे से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर एक की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद भिलाई नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांधी चौक रुआबांधा निवासी धरम राज सोनानी (24), सड़क 32 सेक्टर -9 निवासी बाली जाल (20), एमआईजी. 1/219 हुडको निवासी सुमीत जाल (20) साल तथा सेक्टर 09 सडक 32 निवासी शंकर ताण्डी (23) एक साथ बैठकर पंथी चौक रुआबांधा के पास शराब पी रहे थे। इस दौरान अचानक धरम राज का बाकी तीनों के साथ विवाद हो गया। घटना के तीनों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से धरमलाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना देर रात लगभग 1.25 बजे की है। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना स्थल जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी सड़क 32 सेक्टर -9 निवासी बाली जाल (20), एमआईजी. 1/219 हुडको निवासी सुमीत जाल (20) साल तथा सेक्टर 09 सडक 32 निवासी शंकर ताण्डी (23) को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।




