ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर सख्त, 7 ठेकेदारों को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : लापरवाह ठेकेदारों पर कलेक्टर सख्त, 7 ठेकेदारों को नोटिस

By Mohan Rao
Published: May 12, 2023
Share
कुम्हारी पालिका में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने नगर पालिका कुम्हारी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यो, पूर्ण हो चुके कार्य एवं नवनिर्मित भवनों व तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने यहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अक्टूबर 2022 से कार्यादेश जारी होने के बाद सात एजेंसी व ठेकेदार द्वारा कार्य चालू नही करने पर एजेंसी व ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर कार्य निरस्त करने का आदेश दिए।

कुम्हारी में उप तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने भवन में वाटर फिल्टर एवं शौचालय की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लोकसेवा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों से आधारकार्ड से संबंधित जानकारी लेते हुए लोकसेवा केन्द्र में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर लोगों के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

इसके बाद उन्होंने पटवारी कार्यालय एवं राजस्व निरीक्षक कार्यालय का जायजा लिया। कार्यालय में शेड तथा पेयजल व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। नगर के सौन्दर्य को और पालिका के वित्तीय व्यवस्था को लाभकारी बनाने वाले बहुप्रतिक्षित बड़ा तालाब में पलावरखेड एवं लाइट तथा साउण्ड सिस्टम एवं कुगदा तालाब में फ्लावरबेड का निर्माण तथा जल आवर्धन कार्यो को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। कुम्हारी में नवीन विश्राम गृह भवन निर्माण किए जाने हेतु भूमि चिन्हांकित करने के आदेश दिए।

इस दौरान वहां कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से कामकाज की जानकारी लेते हुए राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम से नगर पालिका में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत शेष 70 पट्टे वितरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुम्हारी सब इंजीनियर तथा एसडीएम धमधा, एसडीएम भिलाई 03. तहसीलदार भिलाई 03 उपस्थित थे।

Bhilai Politics: हर बार नेतृत्व बदलने का रिकार्ड क्या इस बार कायम रख पाएगा भिलाई
डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर सीएम साय ने दी बधाई, कहा- सादगी, मितभाषिता और जनसेवा डॉ. रमन सिंह के स्वभाव की पहचान
​​​​​​​विज्ञान आधारित पोस्टर प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन : राज्यपाल सुश्री उइके
मंदसौर के लोगों को फ्री बस सुविधा के साथ मिलेगा गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल का दोगुना मज़ा
मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की भेंट, समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के इन सरकारी विभागों  में भर्ती का खुला रास्ता, व्यापमं ने जारी की परीक्षा की तारीख
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा पर अमल : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय 1 अप्रैल से

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?