ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : सेफ नहीं हैं शहर के बैंक, पुलिस की जांच में मिली कई बैंकों में खामियां… अब जारी होगा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : सेफ नहीं हैं शहर के बैंक, पुलिस की जांच में मिली कई बैंकों में खामियां… अब जारी होगा नोटिस

By Mohan Rao
Published: November 29, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने की बैंकों में सुरक्षा संबंधी जांच
SHARE

भिलाई। ट्विन सिटी दुर्ग भिलाई के बैंक सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस की जांच में शहर के कई बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में खामियां पाई गई हैं। ऐसे बैंकों को अब दुर्ग पुलिस द्वारा नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं जांच के दौरान बैंक के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

आईजी बद्री नारायण मीणा व एसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश भी बुधवार को शहर के सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बैंकों के साथ ही एटीएम बूथ पर पुलिस की टीम पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान पुलिस ने एटीएम एवम बैंक में गार्ड की मौजूदगी, सेंसर, कैमरा, अलार्म सिस्टम आदि को चेक किया। इस दौरान कई बैंकों में सुरक्षा संबंधी चूक देखी गई। दुर्ग पुलिस की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा प्रबंधों में चूक बरतने वाले बैंकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।

अपराधिक घटनाओं को रोकने हुई बैंकों की जांच
इन दिनों बैंकों एवम एटीएम में आपराधिक वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग होना बेहद जरूरी है। इसे देखते हुए बुधवार को दुर्ग पुलिस की अलग अलग थानों की पुलिस सभी बैंकों में पहुंची। इस दौरान थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों सहित पुलिस की अलग अलग टीमों को सुरक्षा जांच के लिए भेजा गया।  बैंक चैकिंग के दौरान बैंकों में सुरक्षा प्रबंध, चाक-चौबंद करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण बिंदुओ पर बैंक के अधिकारियों से चर्चा कर समझाइश दी।

नजदीकी थानों को दें पूरी जानकारी
जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक के अधिकारियों को बताया कि सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। बैंक अधिकारी स्वयं व बैंक के गार्ड के बारे में जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें ताकि जरूरत के समय आपस संपर्क हो सके। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय की जांच करवाने बैंक प्रबंधन को नोट करवाया गया। बैंकों के अंदर व बाहर हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे होने चाहिए और इसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। एटीएम मे सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हो। बैंक में या आसपास अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इस बारे डायल 112 पर सूचना दी जाए। सभी एटीएम में डायल 112 के नंबर, थाना प्रभारियों एवम वरिष्ठ अधिकारियों के नंबर चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए।

18 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को नि:शुल्क वैक्सीनेशन के निर्णय का स्वागत: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा- सीएम बघेल का निर्णय जनहितकारी
थाने से 100 मीटर दूर शोरूम से चोरों ने उड़ाए 50 लाख के गहने, तरीका देख हर कोई हैरान
Big News: छत्तीसगढ़ लगातार रच रहा है नये कीर्तिमान, सरकार का स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष फोकस
Breaking News : देर रात रेलवे अफसरों ने दी हरी झंडी, शुरू हो गया सुपेला अंडरपास… लोगों ने ली राहत की सांस
सेंट्रल टीम को दिखाया प्रेजेंटेशन… कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने टीम ने दिए सुझाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदर्श मार्केट बनेगा पावर हाउस का बाजार, चेंबर पदाधिकारियों ने आयुक्त ने मिलकर बताया पूरा प्लान
Next Article सर्विस रोड पर चला भिलाई निगम का बेदखली अभियान, कंडम वाहनों को हटाए, 20 हजार से ज्यादा का जुर्माना भी वसूला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?